Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। जब बदमाश छोड़ दिया up तो आए दिन कहां से हो रही लखनऊ में मर्डर

By admin · September 12, 2024 · 1 min read

लखनऊ में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वह चार दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। बुधवार रात वह गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचा। लड़की के परिवारवालों ने उस हमला कर दिया और पीट-पीटकर मार डाला।

घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की है। बताया जा रहा है कि परिवारवालों ने पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर पीछे से कुल्हाड़ी मार दी। मौके पर लोग जुटने लगे तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिजन युवक को लेकर गोसाईगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में तनाव भरा माहौल

हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या पुलिस बल तैनात की गई है। DCP दक्षिणी केशव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना रात 8-9 बजे के आसपास मिली थी। जब पुलिस मौके से पहुंची तो पता चला कि लड़की भगाने के कारण हमला हुआ है।

मृतक अमित के दादा ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है और गांव की युवती समेत 5 लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कराया है। लड़की और अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मौके से पहुंची तो पता चला कि लड़की भगाने के कारण हमला हुआ है।
पुलिस मौके से पहुंची तो पता चला कि लड़की भगाने के कारण हमला हुआ है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक ही परिवार के हैं पांचों आरोपी

  1. शत्रुघ्न
  2. नीतू
  3. मनभरन
  4. रवि
  5. रमाशंकर

दोनों के परिवार में चल रहा था विवाद

अमित (20) पुत्र राम खेलावन मलूकपुर ढकवा का रहने वाला है। वह मजदूरी करता था। अमित गांव की ही रहने वाली नीतू नाम की लड़की को 2023 में अपने साथ भगा ले गया था। जिसके बाद से दोनों के परिवार में विवाद चल रहा था।

बुधवार रात को उसे अकेला पाकर गांव के शत्रुघ्न ने अपने बेटे मनभरन, पोते रवि, रमाशंकर और नीतू के साथ मिलकर हमला कर दिया और युवक को मौत के घाट उतार दिया।

अमित मलूकपुर ढकवा का रहने वाला है। उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है।
अमित मलूकपुर ढकवा का रहने वाला है। उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है।

जमानत पर आया था युवक

पुलिस के मुताबिक, अमित पर गांव की ही एक एक युवती पर मार्च 2023 में भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के चार दिन बाद दोनों को बरामद कर लिया गया था। इस मामले में वह कई महीने जेल में था। इस समय वह जमानत बाहर आया था।

और खबरें