Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दर्ज कराई FIR:मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का पीए और डीएम बनकर मांगी गई थी निजी जानकारी

By admin · October 7, 2024 · 1 min read

 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के पीए और उन्नाव जिले का डीएम बनकर कॉलर्स ने उन्हें फोन किया और निजी जानकारी मांगी।

इस मामले में डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए केस दर्ज कराया गया है।

9 सितंबर और 30 सितंबर को आई कॉल

शिकायत के मुताबिक, डॉ. प्रियंका को पहला फोन 9 सितंबर को आया। वे कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में अपने निवास पर थीं। उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। ​​​​कॉलर ने खुद को उन्नाव का जिलाधिकारी बताते हुए उनसे निजी जानकारी मांगी।

इस घटना के कुछ सप्ताह बाद 30 सितंबर को दूसरी कॉल आई। तब कॉलर ने खुद को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का पीए बताया। कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाने वाली है, जिसके लिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी की आवश्यकता है।

कृष्णा नगर थाने में दर्ज हुआ केस

मामले की गंभीरता को समझकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कृष्णा नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

और खबरें