div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर युवक को सरोजनी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
चिकित्सा अधिकारी सरोजिनी नगर ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इसी बीच, जब सरोजनी नगर अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया तो एम्बुलेंस को रेफर की सूचना दी गई। एम्बुलेंस चालक ने पुलिस की सहायता मांगी और पुलिस के आने तक मरीज को ले जाने से इनकार कर दिया।
लगभग 40 मिनट तक एम्बुलेंस अस्पताल के बाहर खड़ी रही, जबकि युवक गंभीर हालत में तड़पता रहा। काफी देर बाद 112 पुलिस के पहुंचने पर ही एम्बुलेंस द्वारा घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।




