Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर किया वायरल राजधानी लखनऊ पुलिस ने किया केस दर्ज, पीड़िता बोली- मिलने का बनाता है दबाव ?

By admin · October 9, 2024 · 1 min read

लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र में एक शोहदे ने युवती की अश्लील वीडियो ग्रुप बनाकर वायरल कर दी। आरोपी युवक ने युवती से दोस्ती कर वीडियो कॉल पर उसके आपत्तिजनक स्कीनशॉट ले लिए। जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसे अश्लील बातें करने कीं। फिर अकेले में मिलने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती टीबी अस्पताल ठाकुरगंज के रहने वाले अंकित वर्मा से थी। युवती की अंकित से अक्सर कॉल और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। वीडियो कॉल के दौरान अंकित ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और स्क्रीन शॉट रख लिए। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता को अकेले में मिलने के लिए बुलाता। अगर पीड़िता आने के लिए मना करती तो जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता। कॉल करके गाली देता और अश्लील बात करने के लिए मजबूर करता। पीड़िता ने परेशान होकर उसकी कॉल उठानी बंद कर दी।

ग्रुप बनाकर वायरल कर दी वीडियो

युवती ने बताया कि बीते 30 सितंबर को उसके आपत्तिजनक वीडियो एक वाल्मीकि समाज के वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दी। जिसकी वजह से उसकी समाज में काफी बेइज्जती हुई। युवती का मोहल्ले से निकलना मुश्किल हो गया। इसके बाद हसनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में इंस्पेक्टर हसनगंज का कहना है कि केस दर्ज करके आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शादियों में वीडियोग्राफी का काम करता है।

और खबरें