राजधानी लखनऊ में रेप के आरोपी को जेल भेजा:बीकेटी पुलिस ने ?

Date:

बीकेटी थाना पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी। - Dainik Bhaskar
बीकेटी थाना पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना पुलिस ने गैंग रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महीने भर पहले मोमोज खाने के लिए घर से बाहर निकली 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सुनसान जगह पर बलात्कार किया था।

बीकेटी थानाधिकारी ने बताया कि राजेन्द्र नगर निवासी विमलेश कुमार को अस्ती रोड स्थित रुद्र नगर की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल से रेप की घटना का फोटो भी मिला है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी मोहम्मद ऐश को 9 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था।

झाड़ियों में खींचकर किया था बलात्कार

बीकेटी थाना क्षेत्र के अस्ती क्रासिंग के पास बीते 7 सितंबर 2024 को देर शाम लगभग 8 बजे किशोरी से दो लोगों ने बलात्कार किया था। नाबालिग किशोरी मोमोज खाने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी गांव के एक युवक और उसके साथी ने उसे जबरन खींचकर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में ले गए। दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विरोध करने पर बेरहमी से उसके चेहरे और नाजुक अंगों पर पत्थरों से हमला कर दिया था। लहूलुहान स्थिति में उसे मृत मानकर मौके से भाग निकले थे। होश आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई थी। किशोरी की मां ने 8 सितम्बर को बख्शी का तालाब थाना में लिखित तहरीर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...