Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ पुलिस की पिटाई से हुए बेहोश पत्नी ने पति की मौत का जिम्मेदार सिपाही को ठहराया; पुलिस बोली-जुआ पकड़ने गए थे ?

By admin · October 12, 2024 · 1 min read

लखनऊ में युवक की अचानक मौत हो गई है। पत्नी ने पुलिस के सिपाही का नाम लेकर पति को बेहोश होने तक पीटने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जुआड़ियों को पकड़ने पहुंची टीम को देखकर दो लोग भागने लगे, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर पति को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। जबकि, सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि युवक की तबीयत अचानक बिगड़ी थी।

विकास नगर थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
विकास नगर थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।

रात 10 बजे पुलिस जुआड़ी पकड़ने पहुंची

जानकारी के मुताबिक, विकास नगर के रहने वाले अमन गौतम (26) शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने साथियों के साथ बैठकर जुआ खेल रहा था। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस की PRV टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग वहां से भागन लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर अमन गौतम और उसके साथी सोनू को पकड़ लिया। दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले जाने वाली गाड़ी में बैठाया जाने लगा। इसी दौरान अमन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर पति को पीटने का आरोप लगाया है और शिकायती पत्र दिया है।
मृतक की पत्नी ने पुलिस पर पति को पीटने का आरोप लगाया है और शिकायती पत्र दिया है।

पत्नी की पत्नी बोली- सिपाही शैलेंद्र सिंह ने की पिटाई

अमन गौतम की पत्नी रोशनी ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे उनके पति मोहल्ले में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान अचानक वहां पुलिस की स्कॉर्पियो UP 32 DG 4830 पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

इस दौरान उनके पति को पुलिस वाले मारने लगे और गालियां देने लगे। पुलिसकर्मियों ने इतना मारा कि अमन वहीं बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने बताया शैलेंद्र सिंह नाम के सिपाही ने उसके पति को सबसे ज्यादा मारापीटा।

पत्नी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मार से उनके पति अमन बेहोश होकर गिर गए। इससे पुलिसकर्मी घबरा गए और उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर महानगर सिविल लाइन अस्पताल गए। वहां के डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

ADCP जितेंद्र दुबे ने बताया कि युवकी अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
ADCP जितेंद्र दुबे ने बताया कि युवकी अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

अधिकारी बोले- अचानक बिगड़ी तबीयत

ADCP जितेंद्र दुबे ने बताया शुक्रवार रात 112 को सूचना मिली कि विकास नगर सेक्टर-8 के अंबेडकर पार्क में जुआ चल रहा है। जिस पर PRV गाड़ी 4830 मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पर कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिए।

जुआ खेलने वाले लोग पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां से भागने लगे। दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ा गया। जिनकी पहचान सोनू पुत्र श्रीकृष्णा और अमन गौतम पुत्र रेवती लाल गौतम के रूप में हुई।

दोनों को पूछताछ के लिए गाड़ी में बैठाया, तभी अमन की हालत बिगड़ने लगी। जिसको इलाज के लिए तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।

और खबरें