Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा पर अखिलेश का सवाल- सरकार चुप क्यों?:लखनऊ में कहा-वोट के लिए भाजपा ऐसी घटनाएं करा रही; सपा प्रवक्ता की मां को दी श्रद्धांजलि

By admin · October 15, 2024 · 1 min read

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के घर पहुंचे। उन्होंने फखरुल हसन की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए बहराइच हिंसा और लखनऊ में अमन गौतम की मौत को लेकर कड़ी आलोचना की।

अखिलेश यादव ने बहराइच हिंसा पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार इन मुद्दों पर चुप क्यों है। अमन गौतम की मौत पर भी गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस कस्टडी में हो रही इस तरह की घटनाओं से जनता में आक्रोश है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव।
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव।

इसके अलावा, अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी दुख व्यक्त किया और इसे कानून व्यवस्था की नाकामी करार दिया। उन्होंने सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

लोग कानून व्यवस्था बनाए रखें

बहराइच की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों से मेरी अपील है की कानून व्यवस्था बनाए रखें। सरकार को न्याय करना चाहिए। सरकार को भी घटना की जानकारी लेनी चाहिए थी। शासन की चूक की वजह से यह घटना हुई है। वोट की राजनीति के तहत भाजपा ऐसी घटनाएं करा रही है।

भाजपा फैला रही नफरत

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है, ताकि वोट की राजनीति की जा सके। जब तक सरकार नहीं बदलेगी तब तक ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगेगी। जुलूस के दौरान कौन-कौन से गाने बजाए जा रहे थे उसकी भी जानकारी देनी चाहिए।

और खबरें