Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में सुबह तड़के एक और तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद।

By admin · October 20, 2024 · 1 min read

ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में सुबह तड़के एक और तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद।

ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव के आसपास पहले तीन तेदुए पकड़े जा चुके हैं।

मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग द्वारा लगातार पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

ककरहा रेंज अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव में मवेशी को चारा डालने के दौरान एक किसान की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। जिसको देखते हुए वन विभाग द्वारा लगातार मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में अब तक ककरहा रेंज के बेझा गांव के आसपास तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।

किंतु ग्रामीणों द्वारा लगातार और तेंदुए होने की आशंका जताई जा रही थी, जिसको देखते हुए वन विभाग द्वारा ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव के खेत के बंधे पर लगभग एक सप्ताह पहले वन विभाग की तरफ से पिंजरा लगाया गया था। जिसमें आज रविवार की सुबह तड़के लगभग 3:15 बजे एक तेंदुआ उसमें कैद हो गया। बेझा गांव के आसपास अब तक तीन तेंदुए पहले पकड़े जा चुके हैं। आज चौथा तेंदूए भी पिंजरे में कैद हो गया।

ककरहा रेंजर धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया पकड़ा गया तेंदुआ मादा है उम्र इसकी लगभग 4 से 5 वर्ष है तेंदुए का वजन लगभग 35 से 40 किलो है।

पकड़े गए तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां पर डॉक्टरी परीक्षण के उपरांत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को बताये स्थान पर छोड़ा जाएगा। इस दौरान वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव, वन दरोगा अमर सिंह, चौकीदार रामकुमार, एवं अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

और खबरें