Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शुक्रवार दोपहर मोबिल ऑयल टपकने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने एसयूवी सवार लोगों को अपनी बातों में फंसा लिया।

October 26, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के चिनहट इलाके में शुक्रवार दोपहर मोबिल ऑयल टपकने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने एसयूवी सवार लोगों को अपनी बातों में फंसा लिया। उसके बाद उसमें रखा बैग उठा ले गए। जिसमें करीब 20 लाख रुपए रखे थे। घटना को अंजाम देने वाले टप्पेबाजों की धुंधली फोटो वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

पुलिस ने बताया, चिनहट कमता में रहने वाले स्टील कारोबारी बैरीनाथ सिंह को 20 लाख रुपए बैंक में जमा करने जाना था। बैरीनाथ कमता स्थित बियर ठेके के पास अपनी दुकान में थे। जबकि उनका भांजा विक्रम सिंह और ड्राइवर गोविंद सिंह एसयूवी में दुकान से कुछ दूरी पर बैठे थे। रुपए से भरा बैग एसयूवी की पिछली सीट पर रखा था।

बैरीनाथ ने पुलिस को बताया कि एक युवक विक्रम के पास जाकर गाड़ी से मोबिल ऑयल टपकने की बात कही। विक्रम को सड़क पर आयल नहीं दिखा तो 50 मीटर गाड़ी आगे बढ़ाकर मेरा इंतजार करने लगा। तभी पांच लोग और आते हैं मोबिल ऑयल टपकने की बात कहते हैं। इस पर चालक गोविंद गाड़ी से उतर कर बोनट खोलकर चेक करता है।

विक्रम भी ड्राइवर के पास चला जाता है। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो गाड़ी में बैठने जाते हैं, तभी उन्होंने देखा कि सीट पर रखा बैग गायब है। विक्रम ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें एक में पांच संदिग्ध की फोटो दिखी।

इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया, तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें