Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

संजय सिंह बोले- यूपी पुलिस बेलगाम, सीएम दे रहे संरक्षण:कहा- बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ; उपचुनाव में आप का सपा को समर्थन ?

November 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

यूपी में आम आदमी पार्टी ने सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- भाजपा सिर्फ झूठ का कारोबार कर रही है। पुलिस पूरी तरह से क्रूर और तानाशाह हो गई है। लखनऊ में मोहित पांडेय की हत्या हो या अमन गौतम की मौत।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

उन्होंने कहा कि रायबरेली में फौजी के साथ जिस तरीके से पुलिस वालों ने बर्बरता की है। ये सरकार की विफलता है। उत्तर प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। मुख्यमंत्री कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को संरक्षण दे रहे हैं। संविधान और आरक्षण को खतरे में बताते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा देश विरोधी पार्टी

उप चुनाव में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर कहा कि दलित, पिछड़ों के खिलाफ भाजपा में नफरत है। संविधान, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। बटों नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा देश विरोधी पार्टी है। असम के सीएम, झारखंड में क्या बोल रहे हैं? संविधान के खिलाफ बात, नफरत फैलाने की बात। इस पार्टी की मान्यता रद्द होनी चाहिए।

div class=”f3e032cb “आम आदमी पार्टी ने सोमवार को यूपी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सांसद संजय सिंह ने इसका शुभारंभ किया।div
div class=”f46ba790″आम आदमी पार्टी ने सोमवार को यूपी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सांसद संजय सिंह ने इसका शुभारंभ किया।div
divdiv

भाजपा का हराना है

संजय सिंह ने कहा कि संघ में कोई दलित, पिछड़ा, आदिवासी प्रमुख नहीं बना। अपने संगठन में 60, 70 फीसदी का प्रतिनिधित्व नहीं देते। मंदिर के उद्घाटन में, पूजन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। हिंदू की परिभाषा तो बताएं, ये लोग। कहा कि उपचुनाव में हम सपा के लिए प्रचार करेंगे। मिलकर भाजपा को हराना है।

50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का टारगेट

संजय सिंह ने कहा कि अगले 6 महीने में उत्तर प्रदेश के सभी जिले में जाएंगे। हर घर से लोगों को जोड़कर 50 लाख से अधिक सदस्य बनाएंगे। सदस्यता की प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है। सोशल मीडिया से लेकर वॉट्सऐप से भी पार्टी से सदस्य बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा पार्टी की तरफ से दो बड़े कार्यक्रम जिले में किए जाएंगे। पहले पार्टी के द्वारा 100 पंचायतों में कार्यकर्ता बनाया जाएगा। महीने में दूसरे शनिवार को पार्टी जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी। आखिरी रविवार को जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″लखनऊ में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू।div
divdiv

हर जिले में नियुक्त होंगे पदाधिकारी

संजय सिंह ने कहा कि हर जिले में 10 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये गांवों में कमेटी बनाएंगे। ये कमेटी हर महीने आंदोलन करेगी। 9 नवंबर को सरकार द्वारा 27 हजार स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सपा को आप का समर्थन

संजय सिंह ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन देने की भी घोषणा की है। साथ ही चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की लोगों से अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें