Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को एक महिला का हाथ में चाकू लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सामने आया।

November 9, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को एक महिला का हाथ में चाकू लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सामने आया। वीडियो को महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। महिला लाल रंग की साड़ी में कमर में चाकू लगाकर पुलिस चौकी पहुंची थी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

चौकी पर कोई नहीं मिला तो चाकू लहराते हुए रील बनाने लगी। इसके बाद अपने कॉलोनी में भी चाकू का खुलेआम प्रदर्शन किया। महिला इलाके में लेडी डॉन के नाम से मशहूर है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है।

div class=”f3e032cb “स्कूटी चलाते हुए भी रील बनाई। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।div
div class=”f46ba790″स्कूटी चलाते हुए भी रील बनाई। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।div
div class=”f3e032cb “पुलिस चौकी में चाकू लहराते हुए बनाई रील।div
div class=”f46ba790″पुलिस चौकी में चाकू लहराते हुए बनाई रील।div
div class=”f3e032cb “अपने कॉलोनी में स्कूटी पर बैठकर चाकू लहराती रही।div
div class=”f46ba790″अपने कॉलोनी में स्कूटी पर बैठकर चाकू लहराती रही।div

वीडियो में महिला लाल साड़ी में पुलिस चौकी में रील बनाते दिख रही है। पुलिस की मूवर बाइक यूपी 32 ईजी 6503 खड़ी है। चौकी में पुलिसकर्मी नहीं हैं और दरवाजा बाहर से बंद है। महिला कमर से चाकू निकालती है और ‘एक तोते से बोली मैना….. क्या कहना’ गाने पर रील बनाने लगती है।

वहां से स्कूटी (यूपी 32 एचडी 8144) पर बैठकर चाकू लहराते हुए पुरानी कांशीराम कॉलोनी पहुंचती है। फिर उसी लाल साड़ी में वहां भी चाकू लहराते हुए रील बनाई। इसके बाद Himanshiyadav505 नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी।

विवाद के बाद पहुंची थी थाने

थाना प्रभारी बृजेश वर्मा ने बताया कि पुरानी कांशीराम कॉलोनी में 71 नंबर ब्लॉक की रहने वाली हिमांशी यादव उर्फ मान्सी पत्नी विनोद यादव का गुरुवार रात कांशीराम कॉलोनी में किसी से विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिलाओं का विवाद होने पर पुलिस ने उसे सुबह चौकी पर बुलाया था।

शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी छठ पूजा में लगी थी। चौकी पर पुलिस कर्मी न होने पर महिला ने रील बनाई है। पुलिस ने मान्सी को हिरासत में लेकर उसके पास से चाकू बरामद कर स्कूटी को सीज कर दी है। कॉलोनी में वह लेडी डॉन के नाम से मशहूर है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें