लखनऊ के इंदिरानगर में गैंगस्टर की 92 लाख 32 हजार की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Date:

लखनऊ के इंदिरानगर में गैंगस्टर की 92 लाख 32 हजार की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने देर शाम आदेश जारी किया। गैंगस्टर ने ये सारी संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से कमाई है। पुलिस अशोक के खिलाफ यह कार्रवाई गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की है।

इंदिरा के चुरामन पुरवा के रहने वाले गैंगस्टर अशोक यादव एक सामान्य परिवार से आता है। महंगे शौक और लक्जरी लाइफ जीने के लिए 2020 में पहला अपराध किया। इसके बाद अपना गैंग बनाकर लोगों से रंगदारी वसूलने लगा। फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी से कई संपत्तियां बनाई।

बैंक में जमा पैसे होंगे जब्त

पुलिस का कहना है कि जितनी भी संपत्तियां हैं वो सब अपराध की दुनिया में आने के बाद बनाई गई हैं। अशोक यादव के प्राइवेट बैंक की मुंशीपुलिया ब्रांच के अकाउंट में 49,50,051 और गोमतीनगर के विभव खंड स्थित बैंक अकाउंट में 42,82,830 रुपए जमा हैं। जिन खातों को धारा 14(1) के तहत अटैच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related