Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

AAP सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह भाजपा पर विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली के बाहर से लोगों ?

By admin · January 11, 2025 · 1 min read
संजय सिंह ने शनिवार सुबह AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar
संजय सिंह ने शनिवार सुबह AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

AAP सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह भाजपा पर विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली के बाहर से लोगों को लाकर उनके वोटर आईडी बनवा रही है। इस धांधली में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद शामिल हैं।

संजय सिंह ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंक रही है। भाजपा चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा नेता पहले सांसद थे। अब वे सांसद नहीं है। वे 8 महीने से सांसद का बंगला कब्जाकर बैठे हैं। संजय सिंह ने एक डॉक्यूमेंट दिखाकर दावा किया कि प्रवेश वर्मा ने बंगले के पते पर 35 वोटर आईडी बनवाने की एप्लीकेशन दी है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, कमलेश पासवान, भाजपा सांसद जयप्रकाश हरदोई ने भी दिल्ली में अपने-अपने बंगले पर 25 से ज्यादा वोटर आईडी बनवाने की एप्लीकेशन दी है। संजय सिंह ने कहा कि ऐसे फ्रॉड करके ही मोदी चुनाव जीतते हैं।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है

केजरीवाल का दावा- भाजपा रमेश बिधूड़ी को CM चेहरा बनाएगी

 

केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, हमें जानकारी मिल रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में रमेश बिधूड़ी के नाम की आधिकारिक घोषणा (भाजपा के सीएम चेहरे के तौर पर) कर दी जाएगी। मैं रमेश बिधूड़ी को भाजपा का सीएम चेहरा बनने पर बधाई देता हूं। रमेश बिधूड़ी को बताना चाहिए कि सांसद रहते हुए उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए क्या किया। दिल्ली के लिए उनका विजन क्या है? उनके नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद दिल्ली की जनता के सामने भाजपा और आप के सीएम उम्मीदवारों के बीच बहस होनी चाहिए।

दिल्ली चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अठावले की पार्टी ने 15 कैंडिडेट का ऐलान किया

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) ने 15 कैंडिडेट का ऐलान किया। इसमें केजरीवाल के खिलाफ शुभी सक्सेना को टिकट दिया गया है।

दिल्ली कांग्रेस का आरोप- AAP ने दस साल में OBC के लिए कोई योजना नहीं बनी

 

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने पिछले दस सालों में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कोई नई नीति पेश नहीं की है।कांग्रेस नेता ने उस वक्त की चुप्पी पर भी सवाल उठाया, जब जाटों को कथित तौर पर ओबीसी सूची से बाहर कर दिया गया था। दिल्ली की ओबीसी सूची में शीला दीक्षित के समय से जाट समुदाय शामिल है। यूपीए की दूसरी सरकार ने 7 राज्यों में जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा दिया।

संजय सिंह बोले- वोटर आईडी बनवाने का घोटाला चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा

 

संजय सिंह ने कहा- दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल के टॉयलेट के मुद्दे पर फंसी हुई है, लेकिन यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह वाकई बहुत आश्चर्यजनक है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला बोले- INDIA गठबंधन में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है

 

भाजपा सांसद शहजाद पूनावाल ने कहा- हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि INDIA गठबंधन लंबे समय तक चलने वाला नहीं है। लगभग हर दिन कोई न कोई गठबंधन सहयोगी आता है और कहता है कि INDIA गठबंधन ताबूत में है।

ऐसा होना ही था। उनके पास कोई विजन या मिशन नहीं था, बस उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा, विभाजन की राजनीति और मोदी से लगाव था। यह कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है।

AAP ने भाजपा को भारतीय गाली-गलौज पार्टी बताया; BJP का जवाब- केजरीवाल आपदा-ए-आजम

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में शुरू हुआ पोस्टर वॉर लगातार जारी है। AAP ने शनिवार सुबह X जारी किए नए पोस्टर में भाजपा को भारतीय गाली-गलौज पार्टी बताया। AAP ने लिखा- गाली गलौज वाली पार्टी से बचिए और इस बार फिर केजरीवाल को चुनिए।

इसके जवाब में भाजपा ने फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर जारी किया। इसमें उन्होंने केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें केजरीवाल को महाठग बताया गया है।

इससे पहले भी भाजपा ने केजरीवाल को भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी करके केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था, जिसके जवाब में AAP ने अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताते हुए पोस्टर जारी किया था।

AAP प्रवक्ता बोलीं- भाजपा 10 साल से केंद्र में है, उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए

 

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- भाजपा को इतने बयान देने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने वादे पूरे करने हैं जो 10 साल पहले पीएम मोदी और अमित शाह ने 2015, 2017 और 2019 में किए थे।

सचदेवा बोले- केजरीवाल दिल्ली में आपदा की तरह टूट पड़े हैं

 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल एक आपदा की तरह टूट पड़े हैं। दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं और दिल्ली को भ्रष्टाचार से निगल रहे हैं। यह दिल्ली के लिए एक आपदा ही है। दिल्ली अब इस आपदा से मुक्ति चाहती है। हमने ‘शीशमहल’ पर एक गाना लॉन्च किया है। कौन सा मुख्यमंत्री बिना सरकार के पैसे से इतना बड़ा शीशमहल बनाता है? 7 करोड़ का कुछ टेंडर हुआ लेकिन उसके अलावा जो 50 करोड़ लगे पैसे वो कहां से आए। अगर हम सवाल पूछ रहे हैं तो आप हिसाब बताइए।

भाजपा बोली- दिल्ली के महाठग के लूट की निशानी शीशमहल

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले- आपदा-ए-आजम ने कोविड के समय शीशमहल को बनाया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली को नजर लग चुकी है। नजर उसकी लगी है, जिसे दिल्ली को संभालना था। केजरीवाल की बेशर्मी देखिए की वे रोज आकर अपनी चोरी को छिपाने की कोशिश करते हैं। बार-बार दिल्ली को गाली देता है। उन दिल्लीवालों को गाली देता है जिन्होंने इन्हें चुनने की गलती की। आपदा-ए-आजम ने कोविड के समय शीशमहल को बनाया। उन्होंने इमानदारी की टोपी अन्ना हजारे को पहनाई। इन्होंने दिल्लीवालों को भ्रष्टाचार का शीशमहल दिया है।

भाजपा ने केजरीवाल को महाठग बताया, एडिटेड वीडियो शेयर किया

आज आ सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट

भाजपा आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिस्ट जारी होने से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी।

भाजपा 29 उम्मीदवारों की एक लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है। इसमें केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। वहीं, आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

और खबरें