Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के इटौंजा में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार रात बड़ा बवाल हुआ।

January 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div

लखनऊ के इटौंजा में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार रात बड़ा बवाल हुआ। स्थानीय चेयरमैन कमल अवस्थी और उनके साथियों ने राजा वीरेंद्र सिंह की कोठी पर हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 200 लोगों की भीड़ लाठी-डंडे और हथियारों से लैस होकर रात 9.30 बजे कोठी पर पहुंची।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

राजा वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

निर्माण का कर रहे विरोध

विवाद की जड़ मंदिर की वह जमीन है, जिसे राजा वीरेंद्र सिंह अपनी बताते हैं। दूसरी तरफ, चेयरमैन कमल अवस्थी उस जमीन पर दुकानें बनवाना चाहते हैं। वीरेंद्र सिंह इस निर्माण का विरोध कर रहे हैं, जबकि कमल अवस्थी इसे विकास कार्य में बाधा बता रहे हैं।

पांच नामजद, 200 अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत

वीरेंद्र सिंह ने कमल अवस्थी, सुधाकर अवस्थी समेत पांच नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, थाना प्रभारी ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें