लखनऊ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया। कोहरे की वजह से हाईराइज बिल्डिंग दिखाई नहीं दे रही थी।

Date:

लखनऊ में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। हवाएं भी चल रही हैं। गलन बरकरार रहेगी। - Dainik Bhaskar
लखनऊ में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। हवाएं भी चल रही हैं। गलन बरकरार रहेगी।

लखनऊ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया। कोहरे की वजह से हाईराइज बिल्डिंग दिखाई नहीं दे रही थी। रास्तों पर भी फॉग की वजह से ट्रैफिक स्लो रहा। ठंडी हवाओं की वजह से गलन का असर बरकरार है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 दिन बाद फिर से मौसम बदला है।

आज दिन में बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप भी निकल सकती है, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया जाएगा

यह तस्वीर लखनऊ की हाईराइज बिल्डिंग की है, जो कोहरे की वजह से दिखाई नहीं दे रहा।
यह तस्वीर लखनऊ की हाईराइज बिल्डिंग की है, जो कोहरे की वजह से दिखाई नहीं दे रहा।
रास्तों पर भी कोहरे की वजह से ट्रैफिक स्लो रहा। हल्की हवा चलने से गलन बरकरार है।
रास्तों पर भी कोहरे की वजह से ट्रैफिक स्लो रहा। हल्की हवा चलने से गलन बरकरार है।

आज पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में बूंदाबादी के साथ में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी यूपी में तापमान सामान्य बना रहेगा। कोहरे में बढ़ोतरी होने तथा तापमान में गिरावट आने की संभावना अगले कुछ दिनों में है।

इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लखनऊ में बीते 13 दिनों में सामान्य तापमान की तुलना में मौसम गर्म दर्ज किया जा रहा था, इसके बाद फिर से ठंड बढ़ी है।

सुबह से कोहरे का असर बना हुआ है।
सुबह से कोहरे का असर बना हुआ है।

9 डिग्री दर्ज किया गया शहर का पारा

9 जनवरी को लखनऊ का पारा सामान्य से कम दर्ज किया गया था। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से कम थे। इसके बाद से तापमान सामान्य की तुलना में लगातार गर्म दर्ज किया जा रहा है। 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.2 डिग्री कम रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य तापमान की तुलना में 1.2 डिग्री कम रहा था।

सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहा पारा

लखनऊ में बुधवार को तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 85 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 35 फीस दी रही। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related