div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। लू के दिनों की संख्या सामान्य की अपेक्षा अधिक रहेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से मार्च से लेकर मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां एक तरफ ठंड में शीतलहर के दिनों की संख्या सामान्य से कम रही है। वहीं, गर्मी में इसका उल्टा देखने को मिलेगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div
आज सुबह से छाए बादल, बूंदाबांदी की संभावना
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं का असर भी सुबह से बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आज दिन में बादल छाए रहने के साथ में बूंदाबांदी की भी संभावना है।
बारिश का असर पश्चिमी यूपी से लेकर सेंट्रल यूपी तक रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा है। जबकि 18.2 डिग्री के साथ न्यूनतम तापमान इतिहास में सातवीं बार फरवरी के महीने में सबसे अधिक रहा है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं।div
divdiv
एल-निनो के असर से गर्म रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रशांत महासागर में कमजोर ला-निना परिस्थितियों के कारण आगामी सीजन के दौरान एल-निनो परिस्थितियों में परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान मार्च से लेकर मई तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि हीट वेव के दिनों की संख्या में भी बढ़त देखने को मिलेगी।
मार्च में इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से कम बारिश होगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इससे चार दिनों तक हीट वेव के दिनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।




