div class=”a88a1c42″
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, पार्टी से बागी MLA राकेश प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ हैं।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में 12 मार्च को शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिली थीं। अपार्टमेंट में लड़कियां क्यों रुकी थीं। लखनऊ कैसे और क्यों लाई गईं? इन पहलुओं की जांच के साथ पुलिस रैकेट का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। पुलिस ने 11 मार्च को उज्बेकिस्तान की लड़की की संदिग्ध मौत के बाद छापेमारी की थी।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
सवाल उठता है कि फ्लैट का मालिक शक्ति सिंह सिर्फ एक बिजनेसमैन है या उसके फ्लैट में थाईलैंड की लड़कियां मिलने के पीछे कोई और कहानी है? सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय और सपा से बागी हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ शक्ति सिंह की तस्वीरें हैं।
नेताओं के साथ शक्ति सिंह की तस्वीरें देखिए
तस्वीर- 1. सपा के बागी MLA राकेश प्रताप सिंह के साथ।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर सपा MLA राकेश प्रताप सिंह के फेसबुक पेज की है। उन्होंने शक्ति सिंह को केक खिलाते हुए पोस्ट की, जिसमें शक्ति को जन्मदिन की बधाई दी है।div
divdiv
तस्वीर- 2. पूर्व मंत्री व सपा नेता पवन पांडेय और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर पूर्व मंत्री पवन पांडेय के X हैंडल से ली गई है। इसमें वह शक्ति सिंह को छोटा भाई बताते हुए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तस्वीर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हैं।div
divdiv
तस्वीर- 3. राकेश प्रताप सिंह के साथ दूसरी फोटो, जिसमें बैकग्राउंड पर थाईलैंड है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″इस तस्वीर में शक्ति सिंह ने गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो में MLA को शक्ति सिंह ने खुद का बड़ा भाई और अभिभावक बताया है।div
divdiv
पूर्व मंत्री बोले- शक्ति सिंह को जानता हूं
शक्ति सिंह की तस्वीरें सपा के बागी MLA राकेश प्रताप सिंह समेत उत्तर प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ हैं। शक्ति सिंह के बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा- मैं शक्ति सिंह को जानता हूं। वह फैजाबाद के रहने वाले हैं। उन पर FIR क्या हुई है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″शक्ति सिंह की तस्वीरें पूर्व मंत्री पवन पांडे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भी हैं।div
divdiv
रैकेट के शक पर पुलिस ने की थी छापेमारी
पुलिस को शक है कि शक्ति के अपार्टमेंट का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल रैकेट के लिए किया जा रहा था। इस आशंका पर पुलिस ने छापेमारी की थी। शक्ति सिंह से संपर्क किया, तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं।
दलाल ने किराए पर दिलाया था फ्लैट
पुलिस की पूछताछ में फ्लैट में मिलीं लड़कियों में से एक ने बताया कि अर्चित नाम का युवक उसका ब्वॉयफ्रेंड है। वही फ्लैट दिलाने में मदद करता है और किराया लेता है। पुलिस को एक लड़की के पास से किराए का एग्रीमेंट मिला, लेकिन बाकी किसी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन लड़कियों को किसी रैकेट के तहत लखनऊ लाया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ के शक्ति हाइट्स में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिलीं।div
divdiv
अपार्टमेंट मालिक और दलाल के खिलाफ केस दर्ज
चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर में छापेमारी के दौरान पुलिस को ये लड़कियां बिना किसी आधिकारिक सूचना के छह फ्लैटों में ठहरी मिलीं। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो कोई भी ठोस जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह, अर्चित और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 318 (4), विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14ए, 7(1) और विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट को LDA ने पूर्व में सील करने, गिराए जाने की प्रक्रिया की थी।div
divdiv
पुलिस ने बॉडी वार्म कैमरा लगाकर छापेमारी की, FIR दर्ज कराई
11 मार्च को लखनऊ में उज्बेकिस्तान की एक लड़की मृत पाई गई थी। उसके बाद पुलिस ने 12 मार्च को बॉडी वार्म कैमरा लगाकर छापेमारी की थी। इस दौरान शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिलीं। पूछताछ करने पर पता चला कि वे यहां अवैध रूप से रह रही हैं। उनके पास पासपोर्ट तो मिले पर रेंट एग्रीमेंट किसी के पास नहीं था। इस पर अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से पुलिस ने फोन पर पूछताछ की तो वह भी कोई जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस की दर्ज कराई FIR की कॉपी देखिए
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
11 मार्च को होटल में मिला था एक विदेशी महिला का शव
पुलिस का कहना है कि लखनऊ के अतिथि इन होटल में 11 मार्च को उज्बेकिस्तान की एक लड़की का शव मिला था। इसके बाद लखनऊ पुलिस होटलों और अपार्टमेंटों में लगातार छापेमारी की थी। उज्बेकिस्तान की लड़की 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद वह कमरे में अकेले थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली।
लखनऊ के अपार्टमेंट में बिना एग्रीमेंट के ठहरीं विदेशी महिलाएं : 6 फ्लैटों पर पुलिस की दबिश; संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय; मकान मालिक पर FIR
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
पुलिस का कहना है कि विदेशी महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। शिकायत पर जब चिनहट स्थित शक्ति हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नं 304-A में चेकिंग की तो यहां थाईलैंड की महिला मिली। उसने अपना नाम कमोनवन बताया। पूछताछ में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रुकने की बात कही।




