Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ मैं एक युवक ने होली मिलने के बहाने घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

March 19, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक युवक ने होली मिलने के बहाने घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद आरोपी भी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

ठाकुरगंज के लालाबाग निवासी वीरू यादव (20) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। भाई अतुल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 फरीदीपुर निवासी निशांत पांडेय ने वीरू को कॉल किया था। निशांत ने होली मिलने के बहाने के अपने घर बुलाया। निशांत के घर के पास पहले से ही काकोरी दशहरी मोड़ निवासी राज ठाकुर और बुद्धेश्वर निवासी मयंक यादव पहले से मौजूद थे।

घर से निकलने के बाद निशांत ने वीरू पर फायर झोंक दिया। गोली चलते ही वीरू जान बचाकर वहां से घर की तरफ भागा। इस पर आरोपी निशांत ने वीरू पर दो राउंड और फायर किए। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग घर से बाहर निकल आए। भीड़ जुटता देख बाहर की तरफ खड़े दोनों लड़कों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित ने 112 नंबर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

दो साल पहले का बदला लेने के लिए बुलाया घर

वीरू ने बताया कि निशांत से करीब दो साल पहले किसी बात को लेकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई थी। तब से वीरू ने निशांत से बातचीत करना बंद थी। तभी से आरोपी वीरू से बदला लेने की फिराक में थे।

थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि मौके से कारतूस के दो खोखे मिले हैं। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल राज और मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य निशांत की तलाश की जा रही है।

पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से किए फायर

आरोपी निशांत पांडेय के पिता राजेश पांडेय को आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी मिली है। राजेश की पोस्टिंग गोंडा के तरबगंज थाने में है। उन्हीं की लाइसेंसी पिस्टल से निशांत ने फायर किए हैं। जांच के बाद पिस्टल का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें