Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती को किडनैप किया:युवती से ड्राइवर ने साथी के साथ मिल छेड़छाड़ की, इंस्पेक्टर ने दौड़ाकर पकड़ा ?

March 24, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में दुकान से घर लौट रही युवती का ई-रिक्शा पर किडनैप किया गया। ई-रिक्शा ड्राइवर ने अपने साथी के साथ उस युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती को जबरदस्ती ले जाते देख इंस्पेक्टर ने आवाज लगाई तो ई-रिक्शा की स्पीड बढ़ा दी। कुछ दूर में इंस्पेक्टर ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

युवती दुकान में काम करती है। दुकान बंद होने के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही थी। ई-रिक्शा में बैठे दो युवक उसे गाली देने लगे। इस पर युवती ने ड्राइवर से ई-रिक्शा रोकने को कहा तो उसने स्पीड बढ़ा दी। शोर सुनकर इंस्पेक्टर महानगर ने पीछा करके पकड़ लिया।

दोनों नशे में थे

निशातगंज की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह इंदिरानगर में एक दुकान में काम करती है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद होने के बाद घर लौट रही थी। खुर्रमनगर से ई-रिक्शे में बैठी। उसमें पहले से गुडंबा के कल्याणपुर का विजय यादव बैठा था। कुछ दूर में ई-रिक्शा ड्राइवर खुर्रमनगर के मदरसा खैरुल उमर का सूफियान खान और विजय उसे गाली देने लगे। दोनों युवक नशे में धुत थे।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

पकड़कर हाथापाई शुरू कर दी

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उससे बदतमीजी शुरू कर दी। सूफियान ने रफ्तार बढ़ा दी। वहीं, विजय ई-रिक्शा में बंधक बना लिया और हाथापाई करने लगा। युवती ने खुद को फंसता देख शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस बीच गोल मार्केट चौराहे पर खड़े इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा को युवती की चीख सुनाई दी। वह दरोगा दीपक कुमार और सिपाही संतोष सिंह के साथ ई-रिक्शा का पीछा करने लगे। कुछ दूर जाकर आरोपियों को ई-रिक्शा सहित पकड़ लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें