यूपी के मेरठ हत्याकांड- साहिल नहीं, मुस्कान मास्टरमाइंड:साहिल की मृत मां के नाम से स्नैपचैट अकाउंट बनाया, मैसेज किया- सौरभ का वध करो ?

Date:

तुम अगर सौरभ का वध (हत्या) कर दोगे तो तुम्हारी मां की आत्मा को शांति मिलेगी।
तुम्हें अगर नई और अच्छी जिंदगी शुरू करनी है तो मुस्कान से शादी करनी होगी।
मेरी आखिरी इच्छा है कि तुम मुस्कान से शादी कर लो, तभी मुझे शांति मिलेगी।

ये तीनों मैसेज मुस्कान के हैं, जो उसने साहिल को किए थे। मेरठ पुलिस ने मुस्कान के स्नैपचैट अकाउंट से 136 मैसेज रिकवर किए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुस्कान ने साहिल की मां और बहन के फर्जी अकाउंट बनाए थे। इन अकाउंट से वह बार-बार साहिल को मैसेज भेजती। वह जानती थी कि साहिल तंत्र-मंत्र में भरोसा करता है। उसने मुस्कान से कहा भी था कि वह मां की आत्मा से बात करता है। इसी का फायदा उठाकर वह साहिल की मां के फर्जी अकाउंट से उसे मैसेज करती थी।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ की हत्या की साजिश मुस्कान नवंबर 2024 से ही रचने लगी थी। वह सीधे साहिल से कह नहीं पा रही थी कि सौरभ को मारना होगा। इसलिए उसने 3 फर्जी स्नैपचैट अकाउंट बनाए। पहला- साहिल की मृत मां ज्योति का। दूसरा- सौरभ का। तीसरा- साहिल की बहन समीक्षा का।
मुस्कान और सौरभ की तस्वीरें। दोनों की बेटी पीहू भी नजर आ रही है।
मुस्कान और सौरभ की तस्वीरें। दोनों की बेटी पीहू भी नजर आ रही है।
मुस्कान तलाक ले लेती, पति का मर्डर क्यों किया? यह सवाल हमने मेरठ पुलिस के उन अफसरों से पूछा, जो इस केस को सॉल्व करने में लगे हैं। चूंकि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश होनी है, इसलिए अफसरों ने अनऑफिशियली बताया- इसकी दो वजह दिख रही हैं।पहली- साहिल के साथ उसका अफेयर है, यह सौरभ जान गया था। इसे लेकर दोनों में बार-बार झगड़ा हो रहा था। दूसरा- साहिल से अफेयर के बाद भी सौरभ मुस्कान को खोना नहीं चाहता था। मुस्कान के तलाक के प्रस्ताव को सौरभ बार-बार मना कर देता था।

मुस्कान साहिल के साथ ही रहना चाहती थी। इसलिए सौरभ रास्ते से हटाने के लिए उसने 4 महीने पहले से साजिश शुरू की। साहिल को हत्या के लिए राजी किया और 3 मार्च की रात सौरभ की हत्या कर दी। इन मैसेज से पुलिस को अब लग रहा है कि मर्डर का मास्टरमाइंड साहिल नहीं था। वह सिर्फ एक जरिया था। पूरी साजिश मुस्कान की है।

साहिल के नाना एस्ट्रोलॉजर थे, उसका तंत्र-मंत्र पर अंधा विश्वास था

लंदन में 2024 में ली गई यह सौरभ की तस्वीर है। यह उसने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की थी।
लंदन में 2024 में ली गई यह सौरभ की तस्वीर है। यह उसने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की थी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है, मुस्कान जानती थी कि साहिल ज्योतिष, भाग्य और तंत्र-मंत्र में गहरा विश्वास रखता है। साहिल के नाना बड़े एस्ट्रोलॉजर थे। बचपन से साहिल ज्योतिष, भाग्य और कर्मकांडों को देख रहा था।

मुस्कान ने पुलिस को दिए बयान में बताया- साहिल की मां ज्योति की बीमारी से 18 साल पहले मौत चुकी थी। साहिल को लगता था कि मां की आत्मा घर में मौजूद है। यही वजह है कि साहिल के बड़े भाई आशीष लंदन और दिव्यांशु दिल्ली शिफ्ट हो गए, लेकिन साहिल इसी घर में ही रहा। साहिल फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे में रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर उसकी नानी प्रेमवती रहती थी। बाकी पूरा घर किराए पर उठा दिया था।

साहिल ने अपने आसपास के माहौल को ऐसा ही बना रखा था, जैसे उसकी मां की आत्मा उसी घर में रहती हो। इसलिए स्नैपचैट पर मिलने वाले मैसेज से उसको भरोसा भी होने लगा था। वह यही समझ रहा था कि मेरी मां मुझसे मरने के बाद भी बात करती है। वह चाहती हैं कि मैं मुस्कान से शादी कर लूं।

मुस्कान के मुताबिक, मेरे और साहिल के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इसी का फायदा उठाकर मैंने बहुत आसानी से साहिल को सौरभ की हत्या के लिए तैयार कर लिया।
सौरभ हत्याकांड की साजिश कैसे रची? मुस्कान ने साहिल को कैसे इस्तेमाल किया? बचने का प्लान क्या था? सिलसिलेवार 10 पॉइंट में पढ़िए

1. नवंबर 2024 : शराब में दवाएं मिलाकर पिलाने की प्लानिंग

सौरभ के किराए के मकान के पिछले हिस्से में लगे CCTV में दिख रहा है कि कैसे पुलिस मुस्कान को बॉडी रिकवर करने के लिए लेकर आई थी।
सौरभ के किराए के मकान के पिछले हिस्से में लगे CCTV में दिख रहा है कि कैसे पुलिस मुस्कान को बॉडी रिकवर करने के लिए लेकर आई थी।

SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, सौरभ लंदन में रहते हुए काफी शराब पीने लगा था। इसलिए मुस्कान ने पहली बार हत्या की साजिश रचते हुए सौरभ की व्हिस्की में दवा मिलाने की सोची, जो बॉडी में जाने के बाद रिएक्शन करे और सौरभ की मौत हो जाए। पुलिस को लगेगा कि ओवर ड्रिंकिंग से डेथ हुई है।

इस तरह उस पर कोई आरोप भी नहीं लगेगा। पुलिस जांच में मुस्कान के मोबाइल पर ऐसी सर्च हिस्ट्री भी मिली है। मुस्कान ने इंटरनेट पर ऐसी दवाएं भी सर्च की थीं, लेकिन सौरभ ने एक भी दिन घर में बैठकर शराब नहीं पी। ड्रिंक करने के लिए वह बार में जाता रहा। इससे मुस्कान को अपने प्लान को अंजाम देने का कभी मौका नहीं मिला।

इसी बीच, सौरभ को मुस्कान और साहिल के अफेयर के बारे में पता चल चुका था। उन दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ था। दोनों में तलाक तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, सौरभ तलाक नहीं देना चाहता था। इसलिए वह मुस्कान को समझाकर लंदन लौट गया था।

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के गौरीपुरा में शास्त्री पब्लिक स्कूल की इसी बिल्डिंग में साहिल रहता था। उसका कमरा पहली मंजिल पर था।
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के गौरीपुरा में शास्त्री पब्लिक स्कूल की इसी बिल्डिंग में साहिल रहता था। उसका कमरा पहली मंजिल पर था।

2. फरवरी 2025: बर्थडे के बहाने सौरभ को मेरठ बुलाया, पासपोर्ट छिपाया

यह तस्वीर 28 फरवरी की है, जब पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।
यह तस्वीर 28 फरवरी की है, जब पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

सौरभ के लंदन जाने के बाद मुस्कान फोन पर लगातार उससे बातचीत कर रही थी। उसने बताया कि बेटी पीहू का जन्मदिन फरवरी में है, मेरा भी बर्थडे है। उसे मेरठ आना ही होगा। सौरभ को इस बातचीत से लगने लगा कि मुस्कान उसको दोबारा चाहने लगी है।

25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था। 3 दिन बाद यानी 28 फरवरी को बेटी पीहू का बर्थडे था। इसलिए सौरभ 24 फरवरी को लंदन से मेरठ आ गया। मुस्कान के साथ रेस्टोरेंट में पार्टी की। सौरभ और मुस्कान का डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है।

सौरभ ने मुस्कान को बताया कि पासपोर्ट का रिन्युअल होना है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है। इस पर मुस्कान डर गई कि कहीं सौरभ लंदन वापस न चला जाए। जब पासपोर्ट बनकर आया तो मुस्कान ने उसे छिपा दिया था। इसको लेकर भी सौरभ और मुस्कान के बीच झगड़ा हुआ था।

3. 2 मार्च : डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर खुद ही दवा लिख ली

सौरभ ने अपनी मौत से पहले कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं।
सौरभ ने अपनी मौत से पहले कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं।

पासपोर्ट पर हुए झगड़े के बाद मुस्कान ने तय कर लिया कि सौरभ को रास्ते से हटाना ही है। साहिल के साथ उसने प्लान बनाया कि डिनर के वक्त खाने में नींद की दवा मिला देगी, ताकि सौरभ गहरी नींद में सो जाए। इसके बाद दोनों मिलकर सौरभ को मार देंगे।

इसके लिए मुस्कान ने मेरठ के डॉ. अरविंद देशवाल के पुराने पर्चे का इस्तेमाल किया। जो दवाएं डॉक्टर ने लिखी थीं, उसके नीचे मिडाजोलम दवा खुद ही लिख ली। यह नींद की प्रतिबंधित दवा है, जो केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही मिलती है।

डॉक्टर के पर्चे को लेकर मुस्कान खैरनगर के ऊषा मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां दुकानदार अमित मिले। मुस्कान ने मिडाजोलम खरीदकर रख ली। पुलिस ने अमित के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही घर से दुकान तक के CCTV भी देखे हैं। इसमें दवा खरीदने की पुष्टि हो गई है।

4. 3 मार्च : मुस्कान ने झगड़ा किया, सौरभ घर से निकल गया

जिस घर में सौरभ की हत्या हुई। यह उसके बाहर का हिस्सा है। 3 मार्च को मुस्कान ने जो कपड़े सूखने के लिए बाहर रखे थे, वो आज भी वैसे ही पड़े हैं।
जिस घर में सौरभ की हत्या हुई। यह उसके बाहर का हिस्सा है। 3 मार्च को मुस्कान ने जो कपड़े सूखने के लिए बाहर रखे थे, वो आज भी वैसे ही पड़े हैं।

सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने UPLIVENEWS को बताया- 3 मार्च को डिनर के लिए सौरभ घर आया था। उसने सुबी (मुस्कान) के लिए खाना पैक करवाया। सौरभ कोफ्ते लेकर करीब 8.30 बजे घर वापस गया। मुस्कान ने सौरभ से झगड़ा किया था। परेशान होकर सौरभ घर से बाहर चला गया। मुस्कान ने यह ड्रामा इसलिए किया, ताकि वह खाने में नींद की दवा मिला सके। 9.30 बजे सौरभ घर वापस आ गया। दोनों ने एक साथ डिनर किया।

रात करीब 11.30 बजे तक सौरभ पूरी तरह से बेहोश हो गया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल को फोन किया। कहा- अब तुम जल्दी घर आ जाओ। साहिल रात के करीब 1 बजे सौरभ के इंदिरा नगर वाले घर पहुंचा।

साहिल किचन से मीट काटने वाले 2 चाकू लेकर बेडरूम में आया। फिर साहिल ने मुस्कान से कहा- ये काम तुम्हें ही खत्म करना होगा। सौरभ का वध तुम ही करोगी, मैं नही। साहिल ने मुस्कान के हाथों को हाथों से पकड़ा और चाकू को तेजी से सीने में घुसा दिया। एक-एक करके सौरभ के सीने में 3 वार किए।

इसके बाद दोनों सौरभ की बॉडी को उठाकर बाथरूम में ले गए। साहिल ने बॉडी को 4 टुकड़ों में काट दिया। सिर और दोनों हाथ एक बैग में पैक किए। पैर समेत धड़ दूसरे बड़े बैग में पैक किए। रात करीब 3 बजे साहिल ने धड़ और पैर वाला बड़ा बैग बेडरूम के बेड के बॉक्स के अंदर छिपा दिया। मुस्कान के साथ सिर और हाथ के टुकड़ों वाला बैग लेकर ब्रह्मपुरी में अपने घर आ गया। दोनों सुबह 8 बजे तक वहीं रहे। पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल ने यहां सिर के साथ कुछ तंत्र क्रिया भी की।

5. 4 मार्च : घंटाघर से ड्रम और शारदानगर से सीमेंट खरीदी

पुलिस ने मुस्कान को 18 मार्च को अरेस्ट किया था। फिर टीम बॉडी पार्ट ढूंढती हुई सौरभ के घर पहुंची थी।
पुलिस ने मुस्कान को 18 मार्च को अरेस्ट किया था। फिर टीम बॉडी पार्ट ढूंढती हुई सौरभ के घर पहुंची थी।

सुबह करीब 9 बजे मुस्कान और साहिल ने घंटाघर में सैफुद्दीन की दुकान से 1200 रुपए में ड्रम खरीदा। शारदानगर से सीमेंट और रेत खरीदी। करीब 10 बजे साहिल ने शिवा टूर एंड ट्रैवल्स को फोन करके 10 दिन के लिए कैब बुक की। 54 हजार रुपए में बुकिंग हो गई। करीब 10.30 बजे दोनों सौरभ के घर पहुंचे। साहिल के घर पर सौरभ के कटे हाथ और सिर वाला बैग था, इसे भी यहां ले आए।

सौरभ के घर में धड़ और पैरों वाला बैग पहले से ही था। यहां साहिल-मुस्कान ने ड्रम में सीमेंट का घोल बनाया। बॉडी पार्ट एक-एक करके ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट और रेत से बना घोल भर दिया। इसके बाद ड्रम को ढक्कन लगाकर बंद कर दिया। उसके ऊपर भी सीमेंट से लेप लगा दिया, ताकि वह सील पैक हो जाए और बदबू बाहर न फैले।

शाम करीब 4 बजे मुस्कान ने अपनी मां कविता को फोन करके झूठ बताया कि वह सौरभ के साथ शिमला-मनाली घूमने जा रही है। बेटी पीहू को वह मां के घर पहले ही छोड़ आई थी। शाम को 7.30 बजे साहिल-मुस्कान दिल्ली चुंगी (मेरठ) पहुंचे। कार को ड्राइवर अजब सिंह चला रहा था। दिल्ली हाईवे के रास्ते में दोनों ने एक ढाबे पर खाना खाया। अजब ने पुलिस को बताया कि मैं रातभर गाड़ी चलाता रहा। 336 किमी गाड़ी चलाकर सुबह 3 बजे शिमला पहुंचे।

6. 5 से 7 मार्च : साहिल-मुस्कान शिमला में दिनभर घूमते, रात में पार्टी करते

मुस्कान के मोबाइल से साहिल के वीडियो मिले। यह शिमला के एक होटल का है, जिसमें साहिल डांस कर रहा है।
मुस्कान के मोबाइल से साहिल के वीडियो मिले। यह शिमला के एक होटल का है, जिसमें साहिल डांस कर रहा है।

शिमला पहुंचने के बाद साहिल कैब से 3-4 होटलों में गया। आखिरकार एक होटल में कमरा बुक कर लिया। दोनों कमरे में करीब 3 घंटे रहे। नहाने और नाश्ता करने के बाद शिमला घूमने के लिए कैब में बैठ गए। मार्केटिंग की, फिर शिमला के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

ड्राइवर अजब के मुताबिक, दोनों ऐसा व्यवहार कर रहे थे, जैसे हनीमून पर आए हों। दोनों 3 दिन तक शिमला में घूमते रहे। वहां के होटलों में होने वाली पार्टियों काे ऑनलाइन सर्च किया। शाम को होटलों में पहुंचते और ड्रिंक लेकर नाचते रहते। इसके कई वीडियो-फोटो भी पुलिस को मिले हैं।

7. 8 से 13 मार्च : बर्फीले मौसम में एन्जॉय करने कुल्लू-मनाली में रुके

मुस्कान की पोस्ट की गई फोटोज। उसे सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने का बहुत शौक था।
मुस्कान की पोस्ट की गई फोटोज। उसे सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने का बहुत शौक था।

ड्राइवर अजब ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 3 दिन शिमला में रहने के बाद उन्होंने कहा कि अब कुल्लू मनाली चलो। वहां बर्फ पड़ रही है। करीब 235 किमी गाड़ी चलाकर 8 मार्च की शाम 6 बजे तक मुस्कान और साहिल कुल्लू पहुंच गए।

यहां उन्होंने होटल बुक किया, फिर अगले 5 दिन दोनों तक यहीं घूमते रहे। इसी दौरान होली का त्योहार आ गया। पुलिस को ऐसे विजुअल मिले हैं, जिसमें दोनों रंग खेलने के बाद डांस कर रहे हैं। ऐसे मैसेज भी सामने आए हैं, जिसमें ड्राइवर को मैसेज करके मुस्कान केक मंगवाती है, जिस पर शंकर लिखा था।

हिल स्टेशन पर होली एक साथ मानते हुए मुस्कान ने अपना वीडियो भी शूट किया था।
हिल स्टेशन पर होली एक साथ मानते हुए मुस्कान ने अपना वीडियो भी शूट किया था।

8. 14 से 17 मार्च : कसोल में भी पार्टियों का दौर जारी रहा

कैब ड्राइवर अजब सिंह ने पुलिस को बताया कि मनाली से कसोल सिर्फ 80 किमी दूर था। वहां पहुंचने के बाद भी मुस्कान और साहिल का रूटीन पहले जैसा ही रहा। वे अलग-अलग होटलों की पार्टियों में शामिल होते। हर दिन 1 से 2 बोतल शराब खरीदते। लंच-डिनर करते, पूरा-पूरा दिन घूमते रहते।

इस बीच मुस्कान को घर से लगातार फोन आ रहे थे। मुस्कान और साहिल के पास पैसे भी खत्म हो गए थे। वे दोनों किसी के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी से बात कर रहे थे। शायद पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाए। इसके बाद अचानक 16 मार्च को उन्होंने बताया कि अब हमें मेरठ वापस जाना है। 16 मार्च की शाम को दोनों कैब में बैठकर चल पड़े। 500 किमी का सफर तय करके 17 मार्च की सुबह दोनों मेरठ आ गए।

ड्राइवर अजब सिंह ने अपनी चैट में मुस्कान के वॉइस मैसेज दिखाए, जिसमें साहिल के बर्थडे पर उससे केक मंगवाया था।
ड्राइवर अजब सिंह ने अपनी चैट में मुस्कान के वॉइस मैसेज दिखाए, जिसमें साहिल के बर्थडे पर उससे केक मंगवाया था।

9. 18 मार्च : मुस्कान ने पुलिस से कहा- मैंने सौरभ को मार डाला

मेरठ आने से पहले ही मुस्कान ने अपनी मां कविता से बात करते हुए सौरभ की मौत से पर्दा उठा दिया था। अकाउंट में पैसे नहीं होने की बात मुस्कान ने अपनी मां को बताई थी। मां ने पूछा था, जब सौरभ तुम्हारे साथ है तो पैसे की जरूरत क्यों पड़ रही है? इसके बाद मुस्कान ने मां को पूरी कहानी बता दी थी।

इसके बाद पिता प्रमोद और मां कविता मुस्कान को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। यहां पुलिस के सामने मुस्कान ने कबूलनामा दिया। पुलिस ने साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। सौरभ के इंदिरा नगर वाले घर से प्लास्टिक ड्रम में रखी बॉडी बरामद कर ली। ड्रम में सीमेंट से जमे हुए सौरभ की बॉडी के टुकड़े मिले। पुलिस ने साहिल और मुस्कान के बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई।

साहिल को अरेस्ट करके जब थाने लाया गया। तब वह पूरे समय सिर झुकाकर बैठा रहा।
साहिल को अरेस्ट करके जब थाने लाया गया। तब वह पूरे समय सिर झुकाकर बैठा रहा।

10. 19 मार्च : कोर्ट में पेशी से पहले वकीलों ने पीटा

पुलिस ने साहिल और मुस्कान को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की प्रोसेस शुरू की। मेडिकल कराने के बाद दोनों को मेरठ की जिला कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले ही साहिल को वकीलों ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को जज के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। इस वक्त साहिल और मुस्कान जेल में ही हैं।

वकीलों के हमले के वक्त पुलिस ने बहुत मुश्किल से साहिल को बचाया था।
वकीलों के हमले के वक्त पुलिस ने बहुत मुश्किल से साहिल को बचाया था।

सौरभ बनकर मैसेज करती थी मुस्कान, लिखा- मुझे पापा-मम्मी मारना चाहते हैं

सौरभ की फर्जी ID से मुस्कान लगातार अपने लिए अच्छे मैसेज लिखती रही, ताकि पढ़कर बाहरी दुनिया को यही लगे कि वे लोग हैप्पी लाइफ जी रहे हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

सौरभ की ID से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं। इससे लोग सौरभ की हत्या के बाद उसके घर वालों को ही जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान-साहिल बच जाएं। पुलिस को भी ये मैसेज मिले हैं। जांच अधिकारी ने अपनी केस डायरी में इन्हें शामिल किया है।

कोर्ट से मुस्कान और साहिल की रिमांड मांगेगी पुलिस

आज यानी सोमवार को मेरठ पुलिस मुस्कान और साहिल की रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन देगी। सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान और साहिल के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा। मेरठ पुलिस ने छानबीन के लिए हिमाचल जाने की DIG मेरठ रेंज से अनुमति मांगी है। इससे पहले एक टीम बिना अनुमति हिमाचल भेजी गई थी। उसे बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया था।

सौरभ मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी 

मेरठ सौरभ हत्याकांड, जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन दिखे, 4 दिन से नशा नहीं मिलने से परेशान, मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा

मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर और पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल 4 दिन से मेरठ की जेल में बंद हैं। बैरक में दोनों नशा ना मिलने से परेशान और बेचैन दिखे। इससे साहिल की तबीयत बिगड़ गई। जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related