अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा।

Date:

मिहींपुरवा बहराइच -तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के अंतर्गत आने वाले हसुलिया ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी की एक किसान के खेत से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा अश्वनी कुमार पांडे राजस्व विभाग टीम के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल के दौरान पाया कि राजेंद्र पुत्र मंसाराम के खेत से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया गया है।

सूचना देने के बावजूद भी मौके पर खेत मालिक नहीं पहुंचे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा अश्विनी कुमार पांडे ने बताया मौके पर अवैध खनन पाया गया है। नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु खनन अधिकारी को पत्राचार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related