उत्तर प्रदेश की योगी सरकार योगी के दौरे से पहले अफसरों ने 20-बीघा फसल कटवाई:काशी में सरकारी कर्मचारियों ने दाना-भूसा घर पहुंचाया मोदी की सभा होनी है

Date:

तस्वीर उसी खेत की है, जहां पीएम मोदी की जनसभा होनी है। - Dainik Bhaskar
तस्वीर उसी खेत की है, जहां पीएम मोदी की जनसभा होनी है।

वाराणसी में सीएम योगी ने आज पीएम मोदी के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। 48 घंटे पहले इस जगह पर 20 बीघा फसल खड़ी थी। सीएम का दौरा फाइनल होते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में अधिकारियों ने पंचायत और तहसील के करीब 30 कर्मचारियों को फसल काटने में लगा दिया। 48 घंटे में फसल काटकर दाना-भूसा किसानों के घर पहुंचा दिया। इसके बदले एक भी रुपया नहीं लिया। अब खेत समतल हो चुका है और हैलीपैड भी बनकर तैयार है।

गुरुवार सुबह तक फसल को काटकर अनाज और भूसा किसानों के घर पहुंचा दिया गया।
गुरुवार सुबह तक फसल को काटकर अनाज और भूसा किसानों के घर पहुंचा दिया गया।

16 बीघे में जनसभा स्थल, 4 बीघा में बना हेलीपैड

काशी में 11-12 अप्रैल को पीएम मोदी की रैली होने वाली है। इसके लिए मेहंदीगंज गांव को चुना गया है। जनसभा स्थल किसान उर्धवेंदु पांडेय के 16 बीघा खेत में बन रहा है, जबकि सुरेंद्र यादव के 4 बीघा खेत में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को प्रशासनिक अफसर गांव पहुंचे और दोनों किसानों से बात की।

उन्हें बताया गया कि उनके खेतों में पीएम मोदी की जनसभा होनी है। इसके लिए खेत खाली करने होंगे। किसानों के हामी भरने के बाद प्रशासन ने पंचायत और तहसील कर्मियों को खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने का आदेश दिया। करीब 30 कर्मियों ने 48 घंटे में खेत पर खड़ी फसल को काटकर उसके बंडल बना दिए। गुरुवार सुबह तक थ्रेसरिंग कराकर गेहूं और भूसे को किसानों के घर तक पहुंचा दिया।

फसल कटने के बाद जेसीबी लगाकर खेत को समतल किया गया।
फसल कटने के बाद जेसीबी लगाकर खेत को समतल किया गया।

2250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम

मेहंदीगंज गांव रिंग रोड के किनारे मिर्जापुर-भदोही सीमा क्षेत्र से सटा हुआ है। यहां से पीएम मोदी आसपास के जिलों को साधेंगे। पीएम 2250 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक टनल का भी शिलान्यास करेंगे।

टनल का निर्माण इसी महीने से शुरू होगा। टनल की लंबाई 450 मीटर होगी, जबकि टनल के बीच से गुजरने वाले हाईवे की लंबाई साढ़े चार किलोमीटर होगी। टनल निर्माण में 440 करोड़ रुपए और रनवे विस्तार में 550 करोड़ खर्च होंगे।

संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा के कायाकल्प का काम भी अंतिम दौर में है। मोदी यहां कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। 320 करोड़ रुपए की लागत से यह स्टेडियम बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...