Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बलरामपुर में जनसंघ के पूर्व विधायक की बहू की हत्या कर दी गई। महिला का शव 40 किमी दूर गोंडा जिले के एक नाले में मिला है।

By admin · April 4, 2025 · 1 min read

बलरामपुर में जनसंघ के पूर्व विधायक की बहू की हत्या कर दी गई। महिला का शव 40 किमी दूर गोंडा जिले के एक नाले में मिला है। हत्यारोपी बलरामपुर के HDFC बैंक में सेल्स ऑफिसर है।

उसने पुलिस को बताया, वह मृतका का रिश्ते में भांजा लगता है। दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। लेकिन, कुछ दिनों से उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए उसका गला घोंट दिया, फिर नाले में शव फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

एक अप्रैल से गायब थी अनुदेशिका, पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी

सुखदेव प्रसाद जनसंघ नेता थे। तुलसीपुर विधानसभा से वे 1967 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उनकी बेटी की बहू विनीता सरोज नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में रहती थी। पति मदन कुमार आर्य गोंडा में बिजली विभाग में बाबू हैं।

खुद विनीता आदर्श कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशिका थी। दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी 24 साल की है। जबकि एक बेटा 21 साल का और दूसरा करीब 11 साल है।

1 अप्रैल शाम को विनीता लापता हो गई। पति मदन कुमार आर्य ने कोतवाली नगर में 2 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया- उनकी पत्नी विनीता सरोज 1 अप्रैल को कहीं चली गई। उसका पता नहीं चल रहा है।

पुलिस तत्काल जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने परिजनों और आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ किया। गुमशुदा के तलाश के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सहारा लिया। रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखे गए।

विनीता विद्यालय में अनुदेशिका थी। उसने ही हत्यारोपी की शादी कराई थी।
विनीता विद्यालय में अनुदेशिका थी। उसने ही हत्यारोपी की शादी कराई थी।

हत्या कर गोंडा में फेंका शव

गुरुवार शाम 5 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के मजरा परसौनी के पास एक पुल के किनारे ग्रामीणों को शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराई। पति मदन ने शिनाख्त अपनी पत्नी के तौर पर की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी युवक उमेश कुमार बलरामपुर स्थित HDFC बैंक में सेल्स ऑफिसर है।
आरोपी युवक उमेश कुमार बलरामपुर स्थित HDFC बैंक में सेल्स ऑफिसर है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी

पुलिस के सामने यह केस अब चुनौती थी। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसकी पहचान उमेश कुमार राव पुत्र सालिकराम के रूप में हुई। वह HDFC बैंक में सेल्स ऑफिसर निकला। टीम ने हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में उमेश ने बताया, मैं विनीता का रिश्ते में भांजा लगता हूं और हम दोनों के बीच संबंध थे। घर पर आना जाना था। विनीता ने ही मेरी शादी अपने जान पहचान की लड़की से करा दिया था और मेरा 3 साल का लड़का भी है।

पुलिस ने दुपट्टा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने दुपट्टा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद कर लिया है।

विनीता उसे कर रही थी नजरअंदाज

आरोपी ने कबूला कि कुछ दिनों से विनीता सरोज उसको लगातार नजरअंदाज कर रही थी। उससे बातचीत करने से कतरा रही थी। यह भी बताया कि उसे यह पता चला कि विनीता का किसी और से नजदीकी संबंध हो गया था। इससे वह काफी खिन्न था और विनीता को मारने की योजना बना लिया।

पूछताछ में आरोपी युवक ने हत्या की बात कबूल ली है।
पूछताछ में आरोपी युवक ने हत्या की बात कबूल ली है।

अपनी कार से तीन जिलों में घुमाया, फिर गला घोंट कर मार डाला

उमेश ने विनीता को मिलने के बहाने बुलाया। अपनी कार में बैठाकर उसने विनीता को श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा ले गया। इसके बाद गोंडा के परसौनी गांव के पास विनीता के दुपट्टे से ही उसका गला कसकर हत्या कर दी। लाश को बिसुही नदी के पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने कार और मृतका का दुपट्टा और मोबाइल बरामद कर लिया है।

और खबरें