Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

तेंदुए के हमले में बाइक सवार घायल सीएचसी में चल रहा है इलाज।

April 9, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे पर सर्वोदय महाविद्यालय और कुड़वा डगरा के बीच जयरामपुरवा के निकट मोटरसाइकिल पर सवार अंकुर सिंह पुत्र स्वर्गीय मुकेश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कानपुर मंगलवार को मिहींपुरवा तहसील निर्माण मार्ग का कार्य निपटाकर दीक्षित के प्लांट पर जा रहे थे, तभी लगभग 8:45 के आसपास सड़क पर तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर दिया जिससे बाइक सवार घायल हो गया।

किंतु बाइक सवार गाड़ी की रफ्तार को बढ़ाता रहा जिस कारण तेंदुआ बाइक सवार को छोड़कर चला गया, घायल अवस्था में बाइक सवार दीक्षित प्लांट पर पहुंचा।

  1. जिस पर आषीश दीक्षित ने घायल को सीएचसी मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया तथा घटना की सूचना मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी को दी गई है सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर सीएचसी पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एस के तिवारी ने बताया घटना की जानकारी मिली है मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें