लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी गोवंश काटने के मामले में कई दिनों ने फरार चल रहा था।

Date:

लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी गोवंश काटने के मामले में कई दिनों ने फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात 11:40 बजे पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने फायर कर दिया।

जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपी की पहचान रशीद उर्फ पप्पू के रूप में हुई। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

रहीमाबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद घायल गो तस्कर।
रहीमाबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद घायल गो तस्कर।
रहीमाबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद घायल गो तस्कर को अस्पताल ले जाती पुलिस।
रहीमाबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद घायल गो तस्कर को अस्पताल ले जाती पुलिस।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से देसी कट्‌टा बरामद किया है।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से देसी कट्‌टा बरामद किया है।

गोकशी के मामले में वांछित था

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रहीमाबाद के बंजारन खेड़ा गांव का रहने वाला रशीद मार्च महीने में मलिहाबाद में एक गोकशी के मामले में वांछित था। बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी सैफुलपुर के पास अपने एक दोस्त के साथ देखा गया है।

उन्होंने बताया- इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। उनको रुकने के लिए बोला गया तो आरोपियों ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

25 हजार का इनामी

डीसीपी ने बताया- रशीद उर्फ पप्पू रहीमाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं 25 हजार का इनाम है। घायल को मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उससे दूसरे साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नानपारा लखीमपुर हाईवे पर दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में दो की मौत एक घायल

  मिहीपुरवा। नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के...

नदी किनारे मिला युवक का शव, रहस्य में घिरी मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

  मिहींपुरवा। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार...