Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में बनारस की रेप घटना पर प्रदर्शन:महिलाएं बोलीं- बलात्कारियों के लिए भाजपा वाशिंग मशीन, कोर्ट ने मायूस किया

By admin · April 11, 2025 · 1 min read

लखनऊ में शुक्रवार को बनारस की रेप घटना को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं बड़ी संख्या में हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक पर हाथों में तख्तियां लेकर पहुंची। यहां रेप की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा- बनारस समेत पूरे प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहा है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर रूपरेखा वर्मा ने कहा- महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है। अपराध के साथ जो न्यायालय द्वारा टिप्पणी की जा रही है। फैसले दिए जा रहे हैं। वह बेहद चौंकाने वाले हैं। हम सभी मजबूर होकर सड़क पर उतरे हैं।

परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
हाथों में तख्ती लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी।
हाथों में तख्ती लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी।

राम रहीम, आसाराम को छोड़ना शर्मनाक

उन्होंने कहा- रेप आरोपी को जमानत देते समय कोर्ट के जज ने जो बात कही। वह बेहद शर्मनाक है। तमाम घटनाओं को लेकर हमलोग नाराजगी जता रहे हैं। देश में अमृत काल है। राम रहीम और आसाराम बापू को रिलीफ मिल रहा है।

रूपरेखा वर्मा ने कहा- यह लोग भाजपा का प्रचार करते हैं। ये बलात्कारी कुछ दिन जेल में रहते हैं तो 15 दिन बाहर रहते हैं। जब ऐसे मामले सामने आते हैं तो लगता है कि सरकार गंदा काम कर रही है।

इंसाफ करने वालों ने मायूस किया

उन्होंने कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट से कितना शर्मनाक बयान आया है कि रेप की तैयारी थी। रेप की कोशिश नहीं। कल जो फैसला आया है, उसमें कोर्ट कह रहा है कि लड़की ने खुद गलती की है। कल को यह कहा जाएगा कि लड़की घर से बाहर निकली, इसलिए रेप हुआ। जब हमारे इंसाफ करने वाले इस तरह कह रहे हैं तो हम किसकी तरफ देखें।

रेप की घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं।
रेप की घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं।

बलात्कारियों को पार्टी में शामिल किया

रूपरेखा वर्मा ने कहा- भाजपा के तमाम मेंबर रेप के चार्ज में पकड़े गए हैं। BHU का उदाहरण आपके सामने है। हमको लगता था कि विरोध करेंगे तो असर होगा। मगर ये सरकार इतनी बेशर्म है कि खुलेआम बलात्कारियों की तरफदारी कर रही है। अदालत की तरफ देखते हैं कि वहां से न्याय मिलेगा। मगर वहां से भी निराशा हाथ लग रही है।

और खबरें