Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

कतर्निया घाट वन क्षेत्रो के किनारे बसे ग्रामों में 5100 एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई।

April 11, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के वनक्षेत्रों के किनारे बसे ग्रामों में मानव-वन्य जीव संघर्ष को न्यून किए जाने के दृष्टिगत् सिग्निफाई इनोवेशन इण्डिया लिमिटेड, सी0एस0आर0 पार्टनर फिनिश सोसाइटी के सहयोग से 5100 एल0ई0डी0/सोलर स्ट्रीट लाईटें लगाई गई हैं। सिग्निफाई इनोवेशन इण्डिया लिमिटेड, सी0एस0आर0 पार्टनर फिनिश सोसाइटी के तत्वाधान में

आज दिनांक 11.04.2025 को मिहींपुरवा तहसील अन्तर्गत ग्राम-गंगापुर के ग्रामोदय लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ‘‘हर गांव रोशन‘‘ के तहत कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के 245 और बहराइच वन प्रभाग के 54 गांवों में एल0ई0डी0/सोलर स्ट्रीट लाईट्स के अधिष्ठापना का लोकार्पण मुख्य अतिथि आलोक जिन्दल प्रतिनिधि विधान सभा सदस्य बलहा विधान सभा क्षेत्र द्वारा किया गया तथा सिग्निफाई इनोवेशन इण्डिया लिमिटेड, सी0एस0आर0 पार्टनर फिनिश सोसाइटी द्वारा बनाए गए वनों एवं वन्य जीवों के सुरक्षार्थ स्लोगन लिखे हुए वर्ष 2025 का कैलेण्डर को भी जारी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बी0 शिव शंकर प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच व क्षेत्रीय वन अधिकारी मोतीपुर सुरेन्द्र कुमार तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुर्तिहा रतनेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मापुर दीपक मिश्रा, क्षेत्रीय वन अधिकारी निशानगाड़ा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्रीय वन अधिकारी कतर्नियाघाट आशीष गौड़ एवं फिनिश सोसाइटी की ओर से राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, निमिशा सिन्हा, आशुतोष पाल तथा ग्राम प्रधान सेमरीमलमला, गंगापुर, नौबना, ककरहा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें