Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

जंगल से भटक कर बारहसिंगा पहुंचा नहर के पानी में, मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद।

By admin · April 11, 2025 · 1 min read

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत चौधरी चरण सिंह गोपिया बैराज के कदम पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एक वन्य जीव प्राणी बारह सिंहा को देखा, जिसका वीडियो वायरल हो गया, धीरे-धीरे आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

जिस कारण बारासिंघा डर कर नहर के पानी में उतर गया, धीरे-धीरे आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ इकट्ठा होने लगी जिसकी सूचना मोतीपुर रेंज कार्यालय को दी गई।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसको सुरक्षित पानी से निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। किंतु अगल-बगल लोगों की भीड़ होने की वजह से वह पानी से बाहर नहीं निकल पा रहा है। वन विभाग द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है मौके पर स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर लोगों को वहां से हटाया जाएगा।

जिससे सुरक्षित वन्य जीव प्राणी बारहसिंगा नहर से बाहर निकल कर जंगल की तरफ चला जाए। फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति है मौके पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं और बारहसिंगा के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा है। जिससे उसको किसी प्रकार की कोई क्षति न होने पाए।

और खबरें