Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

By admin · April 14, 2025 · 1 min read

मिहीपुरवा, कस्बे में दरोगापुरवा के निकट नवयुग स्कूल के सामने बाग में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें कस्बे के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं, पुरुषों ,बच्चों ने प्रतिभाग किया हजारों की संख्या में पुरुष महिलाएं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जय भीम के नारे लगाते रहे

मिहीपुरवा बाजार में इस जयंती के शुभ अवसर पर एक रैली भी निकाली गई जय भीम के नारों से गूंज उठी मिहीपुरवा की धरती इस कार्यक्रम में सर्रा कला,बलई गांव कसौंजी , घुमनाभारू मझाव ,गंगापुर ,मुर्तिहा सलारपुर आदि क्षेत्रों के ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रभान राम रहे।

तथा विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार विधिक माप अधिकारी गोंडा रहे ।कार्यक्रम के संरक्षक राधेश्याम वीरेंद्र कुमार चक्रवर्ती गिरीश राम कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान पड़रिया ओमप्रकाश रहे उपाध्यक्ष शंभूनाथ रमेश भारती शिवजी शेखर धर्मेंद्र कुमार जय हिंद गौतम इसके साथ ही इस कार्यक्रम के महामंत्री कोषाध्यक्ष सचिव संगठन मंत्री सूचना मंत्री सहित पूरी कार्यक्रम आयोजक टीम मौजूद रही।

और खबरें