Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नानपारा लखीमपुर हाईवे पर पिकअप पलटी एक की मौत दर्जनों घायल

By admin · April 14, 2025 · 1 min read

 

मोटर साइकिल सवार को बचाने कै चक्कर में हुआ हादसा

 

मिहींपुरवा बहराइच नानपारा लखीमपुर हाईवे गिरगिट्टी पर के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई पिकअप में सवार लगभग 12 लोग घायल हो गये मौके पर पंहुची मोतीपुर पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर भेजा जहां पर दो की हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कालेज रिफर किया गया मेडिकल कॉलेज पंहुचते ही एक घायल की मौत हो गई।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे पर गिगिट्टी के पास मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी पिक अप पलट गयी जिससे पिक अप मे सवार सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए सभी को मोतीपुर थाना के जालिमनगर चौकी की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मोतीपुर भेजा जहां पर गम्भीर हालत को देखते हुए शम्भू व राधे निवासी थाना मोतीपुर को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया शम्भू पुत्र सेवकराम की मेडिकल कॉलेज पंहुचते ही मौत हो गई है।

घायल मिहीपुरवा निवासी श्याम सुंदर उर्फ सोनी ने बताया पिकअप पर सवार सभी लोग लखीमपुर खीरी जिला के सिसैया में किसी मांगलिक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे गिरगिट्टी के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई। जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के मोतीपुर पहुंचाया, जहां पर नारायण, सोनू, बालक, चलती देवी, करण, सूरज, अजय, श्याम सुंदर, रिंकू आदि का इलाज चल रहा है। सभी लोग मिहींपुरवा तथा आसपास क्षेत्र के निवासी हैं।वही जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शंभू पुत्र सेवक राम की मौत हो गई है।

और खबरें