Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मामा भांजे गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल किया गया रिफर।

April 15, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत सर्रा कला गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को जिलाअस्पताल रिफर किया गया है।

थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत बलाई गांव निवासी संदीप पुत्र गिरजा शंकर उम्र 25 वर्ष एवं अचकवा निवासी उनका भांजा राज गौतम पुत्र रविंदर नाथ मंगलवार को अपनी बाइक से मिहींपुरवा से निजी कार्य निपटाकर वापस बलाई गांव जा रहे थे।

शाम लगभग 5:30 बजे सर्रा कला के निकट यह दोनों लोग धूम्रपान करने के बाद जैसे ही आगे बढ़े वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही , तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से दोनो लोगों को मेडिकल कालेज बहराइच रिफर कर दिया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें