Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR:बोलीं-क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है, फीस नहीं दे सकती; मेरे पास सिर्फ 519 रुपए

By admin · April 28, 2025 · 1 min read

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज कराई गई। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की थी। जिसे पाकिस्तान के एक हैंडल से री-पोस्ट किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद नेहा राठौर ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है। क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपए हैं। जिसमें से 500 रुपए तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करुंगी।

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।

भोजपुरी लोक गायिका नेहा राठौर।
भोजपुरी लोक गायिका नेहा राठौर।

यह वीडियो पाकिस्तान में चल रहा

नेहा राठौर ने वीडियो जारी कर कहा-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और पर्यटकों की हत्या कर दी गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। आप कहां सोए हैं चौकीदार जी। आपकी चौकीदारी में कैसे चूक हो गई। आंख लग गई थी क्या? आपने तो नोटबंदी करके आतंकियों की कमर तोड़ दी थी। फिर ये कैसे हो गया।

लफ्फाजियों से कब तक देश चलेगा महाराज। इस हमले के लिए भी नेहरु जी ही जिम्मेदार हैं क्या? कोई पत्रकार आपसे सवाल नहीं पूछेगा। आप कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं करेंगे और आप कोई जिम्मेदारी भी नहीं लेंगे। ये बात अभी से पूरा देश जानता है। लेकिन, मैं आपसे सवाल पूछूंगी।

उन्होंने कहा- देश अब सच में जानना चाहता है कि इतना महंगा शेर पालने के बाद भी देशवासियों की हत्या कैसे हो गई। आपकी छप्पन इंच की छाती और लाल आंखें किस काम की। सर्जिकल स्ट्राइक क्या सच में एक कहानी थी। अनुच्छेद 370 पर बड़ी-बड़ी बातें किस काम की। पुलवामा हमले में जवान मारे गए। पहलगाम हमले में पर्यटकों की हत्या कर दी गई।

नेहा सिंह राठौर ने कहा- बताइए मोदी जी कि क्या कश्मीर की आजादी आतंकियों की मेहरबानी पर टिकी है क्या? कब तक कश्मीर में शांति बहाली के नाम पर वोट बटोरने और देशवासियों की लाशें बटोरने का काम एक साथ होता रहेगा? आपके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में लाखों लोग मारे जा चुके हैं और आपने कभी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। आप देशवासियों की मौतों की जिम्मेदारी कब लेंगे? क्या देशवासियों का जीवन आपकी गलतियों पर न्योछावर होने के लिए है।

कवि अभय प्रताप ने थाने में दी शिकायत

नेहा सोशल मीडिया पर लगातार देश विरोध बयान जारी कर रही हैं। उनके वीडियो की पाकिस्तान मीडिया सराहना कर रही है। जिससे देश के सम्मान का हनन हो रहा है। थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है। कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं।

कवि अभय प्रताप ने कहा- देश शोक में है और नेहा राठौर बयानबाजी कर रही हैं।
कवि अभय प्रताप ने कहा- देश शोक में है और नेहा राठौर बयानबाजी कर रही हैं।

आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा कर रहीं

कवि अभय प्रताप ने कहा- नेहा राठौर ने दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर लगातार ऐसा कर रही हैं। वह अपने X हैंडल से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है।

उन्होंने कहा- नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं। हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है।

नेहा राठौर के पोस्ट

और खबरें