लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

Date:

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। मुठभेड़ मामपुर बाना गांव के पास अंडरपास पर हुई।

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में नाकेबंदी कर दी। घटनास्थल पर डीसीपी उत्तरी और एडीसीपी उत्तरी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने सोमवार को एक बुजुर्ग से पांच हजार रुपए लूटे थे।

तीन तस्वीरों में देखिए एनकाउंटर के बाद का सीन

बदमाश इसी बाइक से जा रहे थे।
बदमाश इसी बाइक से जा रहे थे।
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए।
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए।
आरोपी का तमंचा मौके पर बरामद हुआ है।
आरोपी का तमंचा मौके पर बरामद हुआ है।

सोमवार को एक बुजुर्ग से की थी लूट

पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने सोमवार को एक बुजुर्ग से लूट की थी। आज दोनों मोटरसाइकिल से जाते दिखे। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर इन दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया।‌ वहीं पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी ने बताया- घायल बदमाश की पहचान शातिर अपराधी सचिन नायर के रूप में हुई है। वह हजरतगंज लखनऊ का रहने वाला है। उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के ऊपर लखनऊ जिले में लगभग 24 मुकदमे दर्ज है। फरार आरोपी मुकेश सोनकर वजीर हसन रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

लूट का आरोपी सचिन नायर। इसके पैर में गोली लगी है।
लूट का आरोपी सचिन नायर। इसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस टीम को 20 हजार रुपए इनाम की घोषणा

पुलिस ने बताया- सोमवार को बिजली का बिल जमा करने जा रहे बुजुर्ग को इन बदमाशों ने लूटा था। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी उत्तरी ने एनकाउंटर करने वाली टीम को बीस हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related