div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″CEO श्रवण विश्वकर्मा।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में शंख एयरलाइंस के CEO श्रवण विश्वकर्मा की पिटाई से सेल्स एक्जीक्यूटिव प्रभात लोहानी के शरीर पर 19 चोटें आई हैं। CEO ने साथियों के साथ मिलकर लोहानी को पहले बंधक बनाया फिर उल्टा लटकाकर पीटा था। पीड़ित का आरोप है कि पीटने के बाद शरीर पर नमक भी छिड़का गया।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=”” data-tag-code=”div-gpt-ad-prebid-Dainik-Bhaskar-5225″
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिटाई से घायल इंजीनियर का मेडिकल कराने के बाद CEO समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सेल्स एक्जीक्यूटिव प्रभात लोहानी को उल्टा लटकाकर पीटा गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″शरीर में 19 चोट के निशान मिले हैं।div
divdiv
पहले सिलसिलेवार घटना का समझते है
शंख एयरलाइंस के सीईओ श्रवण विश्वकर्मा लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में रहते हैं। उन्होंने अपने घर में लिफ्ट लगवाने का काम जॉनसन लिफ्ट प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी लिफ्ट लगाने के लिए 40 से 45 दिन का समय लेती है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ स्थित श्रवण विश्वकर्मा का घर, जिसमें लिफ्ट लगनी थी।div
divdiv
20 अप्रैल को टीम ऑर्डर मिलने के बाद श्रवण विश्वकर्मा के घर सामान लेकर पहुंची। जहां उन्होंने ई-मेल के जरिए घर पूरी तरह तैयार न होने की वजह से कुछ दिन बाद आने की बात कही। टीम 28 अप्रैल से उनके घर में काम करने लगी।
5 दिन बाद ही श्रवण काम पूरा करके लिफ्ट चालू करने की बात कहने लगे। इस दौरान एक कर्मचारी ने सही जानकारी देते हुए बताया कि कम से कम 10 दिन का समय लगेगा। वरना लिफ्ट अच्छे से काम नहीं करेगी। कोई हादसा भी हो सकता है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कर्मचारी ने आरोपियों से छिपकर कंपनी के एचआर को सूचना दी।div
divdiv
कंपनी के एचआर को सूचना दी
इस बात से नाराज होकर CEO श्रवण विश्वकर्मा ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कर्मचारियों का मोबाइल छीनकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पवन यादव, प्रवेश कुमार, राजमनी मौर्य और अभिलान्शु त्रिपाठी को बंधक बना लिया।
इस पर किसी तरह पवन यादव ने मौका पाकर कंपनी के एचआर को दूसरे नंबर से सूचना दी। कंपनी के एचआर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी बातचीत करने पहुंचे।
बातचीत की बजाय देने लगा गाली
साइट पर पहुंचने पर सेल्स एक्जीक्यूटिव प्रभात लोहानी ने बातचीत करके मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उसे लिफ्ट के खाली डक्ट में खड़ा कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जिस पर जगह पर खड़ा किया था वहां बिना सेफ्टी जाने में खतरा होता है।
इस चीज का विरोध किया गया तो प्रभात के ऊपर गनर ने बंदूक तान दी। इसके बाद सभी ने मिलकर उल्टा लटका दिया और बुरी तरह मारने लगे।
मेडिकल में 19 चोट की पुष्टि
मामला पुलिस के पास जाने के बाद प्रभात का मेडिकल कराया गया। जिसमें 19 चोट के निशान मिले हैं। जो काफी गहरे जख्म है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के अनुसार पुलिस ने श्रवण विश्वकर्मा, आलोक पांडेय, संगम अभिरल अग्रवाल, उपेन्द्र सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। मामला दो पक्षों में मारपीट का है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ये आरोपी श्रवण कुमार विश्वकर्मा हैं, यही एयरलाइंस के CEO हैं।div
divdiv
मई में लॉन्च होनी है फ्लाइट
श्रवण विश्वकर्मा की शंख एयर नाम से एयरलाइन की कंपनी है। बताया जा रहा है कि मई में शंख एयर की फ्लाइट उड़ान भरेगी। गुड़गांव में कंपनी का हेड ऑफिस है, जबकि लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में सुलभ आवास में ब्रांच है।
शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कॉर्पोरेट आइडेंटिफिकेशन नंबर
U51100UP2023PTC191522 है। कंपनीज ऑफ रजिस्ट्रार (RoC कानपुर) में गैर सरकारी के तौर पर क्लासिफाइड इस कंपनी का शेयर कैपिटल 50 करोड़ रुपए है। श्रवण कुमार विश्वकर्मा, अनुराग छाबड़ा, कौशिक सेनगुप्ता इस कंपनी के 3 डायरेक्टर हैं। शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेड ऑफिस गुड़गांव में है।
शुरुआत में लखनऊ से बनारस, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य रिजनल फ्लाइट की शुरूआत की जाएगी। श्रवण विश्वकर्मा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो उन लोगों के सपने पूरा करना चाहता हैं, जो लोग फ्लाइट में बैठना बहुत बड़ी बात समझते हैं।
2022 में बनी कंपनी
यह कंपनी साल 2022 में बनी थी। अभी तक यह बिल्डिंग मटेरियल, होलसेल, सीसे, सिरेमिक और कॉन्क्रीट के क्षेत्र में काम करती है। इसका हेड ऑफिस भी लखनऊ में ही है। कंपनी का दावा है कि सर्विस शुरू करने के बाद कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग और बेहतर कस्टमर सर्विस को प्रियोरिटी दी जाएगी।
शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन के पते पर रजिस्टर किया गया है। एयरलाइन कंपनी शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड करीब 20 महीने पहले ही रजिस्टर हुई है।




