लखनऊ में बुधवार को विधानसभा, लोकभवन, राजभवन समेत 41 तिराहों-चौराहों पर ब्लैक आउट रहा। रात 9 से 9:30 बजे के बीच शहर थम गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। मेट्रो स्टेशन की बत्ती भी बंद कर दी गई। मेट्रो ट्रेन के पहिए रुक गए।
रात 9 बजे नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से रेड सायरन बजा। हजरतगंज, 1090, पॉलिटेक्निक, आलमबाग समेत 41 प्रमुख तिराहों-चौराहों की बत्ती गुल हो गई। जो वाहन जहां थे, वहीं खड़े हो गए। सभी की हेडलाइट बंद हो गईं। चारों ओर अंधेरा फैल गया। 9:30 बजे ग्रीन सायरन बजा और चौराहों की लाइटें जल गईं। वाहन स्टार्ट हुए और अपने गंतव्य की ओर चल दिए।
पुलिस लाइन में बनाया गया मोहल्ला
इसके पहले पुलिस लाइन में शाम 7 बजे सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पुलिस लाइन में एक मोहल्ला बनाया गया। मॉक ड्रिल में दिखा गया कि मोहल्ले में लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। अचानक बमबारी हुई। भगदड़ मच गई। लोग घायल हो गए।
घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बमबारी से लगी आग बुझाई गई। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर यह मॉक ड्रिल हुई, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोग खुद को सुरक्षित कर सकें। साथ ही दूसरों की भी मदद कर सकें।
विधान सभा के अंदर-बाहर ब्लैक आउट रहा।
लोक भवन की बिजली बंद रखी गई।
राज भवन में ब्लैक आउट रखकर लोगों को जागरूक किया गया।
हजरतगंज चौराहे पर वाहन खड़े हो गए। अधिकतर वाहनों की हेडलाइट बंद हो गईं।
ब्लैक आउट के दौरान पीजीआई चौराहा पर भी वाहनों की आवाजाही थमी रही।
ग्रीन सायरन बजा और उतरेठिया चौराहे पर आवाजाही शुरू हुई।
ITMS कमांड सेंटर लखनऊ से सभी चौराहों पर नजर रखी गई।
पॉलिटेक्निक चौराहा पर पैदल चलने वाले भी रुक गए थे। दोबारा सायरन बजा, तो वह चल पड़े।
कुर्सी रोड स्थित सोपान एन्क्लेव अपार्टमेंट में लोगों ने खुद से ब्लैक आउट रखा।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस लाइन में बमबारी की गई।
पुलिस लाइन में बमबारी में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस लाइन में सायरन बजने पर लोग जमीन पर लेट गए। कान बंद कर लिये।
पुलिस लाइन में बमबारी के दौरान घायल हुए व्यक्ति को फर्स्ट-एड का मॉक किया गया।
पुलिस लाइन में अचानक हुए बमबारी से कई लोग घायल हो गए। लोगों ने उनकी मदद की।
पुलिस लाइन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस लाइन में सिलेंडर में भी आग लग गई। उसे भीगे कपड़े से ढककर बुझाया गया।
पुलिस लाइन में बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
पुलिस लाइन में घायल व्यक्ति की पड़ोसियों ने मदद की।
पुलिस लाइन में आयोजित मॉड ड्रिल में 5 हजार लोग शामिल हुए।
पुलिस लाइन में की मॉड ड्रिल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।
पुलिस लाइन की मॉक ड्रिल में डीएम, कमिश्नर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
पुलिस लाइन में आयोजित मॉड ड्रिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे, तो भारत माता के जयकारे लगने लगे।
लखनऊ विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने मॉक ड्रिल की।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च हुआ।