Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

By admin · May 10, 2025 · 1 min read

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरहत खान उर्फ फिजा के रूप में हुई है। वह दुबग्गा थाना क्षेत्र की सीते विहार कालोनी की रहने वाली है।

यह मामला 7 मई 2023 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बाद में जांच में धारा 120बी और 34 भी जोड़ी गई।

पुलिस की जांच में चार लोग आरोपी पाए गए। इनमें कानपुर के नीरज मिश्रा, संत कबीर नगर के अतहर हुसैन, लखनऊ की फरहत खान और लखनऊ के ही मनमोहन उर्फ सुशील मौर्या शामिल हैं। फरहत खान को 9 मई को चिनहट थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर से गिरफ्तार किया गया। अन्य तीन आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मामले की जांच महिला उप निरीक्षक सरिता यादव कर रही हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

और खबरें