div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में बिजली प्रबंधन ने इमरजेंसी स्थिति के लिए ब्लैक आउट की तैयारियां कर ली हैं। बिजली विभाग आदेश मिलते ही 2 मिनट में शहर में ब्लैक आउट कर देगा। इमरजेंसी की स्थिति में 33 केवी पावर हाउस से सीधे उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इस कार्रवाई की जानकारी उपभोक्ताओं को वॉट्सऐप पर तुरंत मिलेगी।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
वॉट्सऐप से दी जाएगी बिजली बंद करने की सूचना
प्रबंधन ने तय किया है कि सभी उपकेंद्र ऑपरेटरों के लिए सर्किल वाइज वॉट्सऐप ग्रुप बनाए जाएंगे। इन ग्रुप्स में अधीक्षण अभियंता के एक निर्देश पर ऑपरेटर एक मिनट के अंदर 33 केवी पैनल से बिजली आपूर्ति ठप कर देंगे। यह पूरी प्रक्रिया एक मानक SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के तहत संचालित होगी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस लाइन में अंधेरा पसरा था।div
divdiv
सायरन बजे तो उपभोक्ता खुद बंद करें बिजली
गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से भी सहयोग मांगा है। विभाग का कहना है कि अगर सायरन बजता है तो लोग खुद से अपने घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली बंद कर लें। ऐसा करने से उपकेंद्र स्तर से बिजली काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ब्लैकआउट ऑपरेशन सुचारु रहेगा।
बड़ी लाइनें बंद करना आसान नहीं
बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 132 केवी और 220 केवी उपकेंद्रों से बिजली काटने के लिए स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से अनुमति लेनी होती है, जो प्रक्रिया में समय लेती है। ऐसे में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के लिए 33 केवी उपकेंद्रों को ब्लैकआउट की कमान दी जा रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″शहर की स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी गई थीं।div
divdiv
जनरेटर-इनवर्टर ऑटो मोड में न रखें
बिजली वितरण इकाई ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों में लगे जनरेटर और इनवर्टर को ऑटो मोड पर न रखें। ब्लैक आउट की स्थिति में जब जनरेटर अपने आप चालू हो जाते हैं, तो इससे सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। खासतौर से जब कोई आपातकालीन ऑपरेशन चल रहा हो, तो ये उपकरण बाधा बन सकते हैं।
आपात स्थिति में तेजी से होगी कार्रवाई
प्रबंधन का कहना है कि यह कवायद राजधानी को संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार रखने की दिशा में अहम कदम है। वॉट्सऐप जैसे त्वरित माध्यम से निर्देश देकर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी संकट की घड़ी में बिजली आपूर्ति नियंत्रित की जा सके।




