Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने वाला गिरोह गिरफ्तार:देवां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

By admin · May 12, 2025 · 1 min read

कोतवाली देवां। - Dainik Bhaskar

बाराबंकी के थाना देवा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों से लोगों की जमीन हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने रविवार रात गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर की गई जांच में गिरोह की आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि हुई।

गिरोह का सरगना लसराज अहमद लखनऊ के अलीगंज का रहने वाला है। इसके अन्य सदस्यों में इमरान बहादुर, सतीश शुक्ला, मोहम्मद आलमर और जलालुद्दीन शामिल हैं। ये सभी लखनऊ और बाराबंकी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी बैनामा और रजिस्ट्री के जरिए लोगों की संपत्ति हड़प लेते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन पर पहले भी धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं।

कुर्सी के रहने वाले 65 वर्षीय रामचरन इस गिरोह के शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे। बाद में पता चला कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम हो चुकी है। ऐसे कई ग्रामीण इस गिरोह की ठगी का शिकार हुए हैं।

थाना प्रभारी त्रिपाठी ने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई। सबूत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

और खबरें