लखनऊ में नगर निगम ने जोन 3 में मदरसे के बाहर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

Date:

लखनऊ में नगर निगम ने जोन 3 में मदरसे के बाहर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। पल्टन छावनी ताड़ी खाना में रेलवे क्रॉसिंग के पास यह अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। मौके पर लोगों की जोनल अधिकारी से झड़प भी हो गई, जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मड़ियांव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मड़ियांव ने 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया।

विरोध कर जब्त सामान उतरवा लिया

कर निरीक्षक इमरान ने बताया कि मस्जिद और मदरसे के बाद अवैध दुकानों और काउंटर को नगर निगम की टीम हटा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने अभद्रता शुरू कर दी। नगर निगम टीम की तरफ से जब्त किए गए सामान को भी उतार लिया। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोप है कि व्यक्ति ने अपनी पहुंच बताकर नगर निगम की टीम को मौके पर धमकाया भी। नगर निगम ने अभियान चलाकर 10 अवैध दुकानों पर एक्शन लिया। इसके साथ ही 10 से अधिक ठेले सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।

जोनल अधिकारी अमरजीत यादव का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रोस्टर बनाकर कार्रवाई की जा रही है। अवैध अतिक्रमण से लगातार जाम की स्थिति सहित अन्य समस्या सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

  लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा Max Super Speciality Hospital,...