लखनऊ सिपाही की बहन से मंगेतर ने होटल में रेप किया:घूमाने के बहाने हरिद्वार ले गया, दवा खिलाकर गर्भपात कराया

Date:

लखनऊ में एक सिपाही की बहन ने हॉस्पिटल कर्मी मंगेतर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि मंगेतर घूमाने के बहाने हरिद्वार ले गया। होटल में मौके का फायदा उठाकर रेप किया। गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रहा।

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ी काकोरी में रहने वाली सिपाही की बहन के मुताबिक, नवंबर 2023 में हरदोई बघौली निवासी अमित कुमार से शादी तय हुई थी। जुलाई 2024 में सगाई हो गई। अमित घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया। वहां एक होटल में रेप किया।

उसके बाद शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात पर विवाद शुरू कर दिया। शादी करने का दबाव डालने पर दहेज में लाखों रुपए की मांग करने लगा। जिसके पूरे नहीं होने पर शादी करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर काकोरी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नानपारा लखीमपुर हाईवे पर दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में दो की मौत एक घायल

  मिहीपुरवा। नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के...

नदी किनारे मिला युवक का शव, रहस्य में घिरी मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

  मिहींपुरवा। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार...