Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में अवैध कारतूस बेचने वाला गिरफ्तार:दूसरों के गन लाइसेंस से शस्त्र दुकान से लेता था बुलेट, जांच में पकड़ा गया

By admin · May 30, 2025 · 1 min read

क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी जुटा रही है। - Dainik Bhaskar
क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ क्राइम ब्रांच और चिनहट थाना पुलिस की टीम ने दूसरे के गन लाइसेंस पर बुलेट लेने वाले को गिरफ्तार किया। आरोपी शस्त्र की सरकारी शस्त्र दुकानों से लाइसेंस दिखाकर बुलेट लेता था। उसके बाद बाजार में अधिक दामों पर बेचता था।

पुलिस ने उसके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन गन लाइसेंस के साथ 110 कारतूस बरामद की हैं। पुलिस टीम उसके आपराधिक इतिहास के साथ उसके ग्राहकों का पता लगा रही है।

आरोपी के पास से बरामद दो रिवाल्वर।
आरोपी के पास से बरामद दो रिवाल्वर।

दो रिवाल्वर और कारतूस बरामद

चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि क्राइम टीम के साथ थाना पुलिस ने रहीमनगर निवासी प्रदीप कुमार दीक्षित को राष्ट्रीय ग्रामोद्योग आश्रम इंटर कालेज के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से पुलिस ने कारतूस बरामद की हैं।
आरोपी के पास से पुलिस ने कारतूस बरामद की हैं।

लाइसेंस लेकर कारतूस लेता

आरोपी धोखाधड़ी से शस्त्र धारकों का लाइसेंस लेकर कारतूस लेता था। जिन्हें बाजार में अवैध रूप से बेचता था। उसके पास से रिवाल्वर की दो लाइसेंस, राइफल की तीन लाइसेंस बरामद हुई हैं। साथ ही 30 कारतूस 315 बोर और 80 कारतूस 32 बोर के बरामद हुए हैं।

आरोपी से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी किस को और किस मकसद से कारतूस सप्लाई कर रहा था। इस पूरे खेल में शस्त्र लाइसेंस धारक भी शामिल हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

और खबरें