Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी में इंडियन ऑयल के 2 टैंकरों में लगी आग:ऊंचीं-ऊंचीं लपटों से दहशत में आए लोग, रास्ता बंद किया गया

By admin · June 13, 2025 · 1 min read

सरोजनी नगर स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के बाहर खड़े 2 टैंकरों में आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। डिपो की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।

टैंकरों में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अफसर मौके पर पहुंचे। घटना शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे की है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। 2 टैंकर पूरी तरह से जल गए हैं।

सरोजनी नगर में इंडियन ऑयल का डिपो है। यहां से टैंकरों में ऑयल भर सप्लाई के लिए जाता है। डिपो से ऑयल लेने जाने से पहले टैंकर यार्ड में खड़े रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे यार्ड में खड़े 1 टैंकर में अचानक आग लग गई।

देखते-देखते ऊंचीं-ऊंचीं लपटें निकलने लगीं। बगल में खड़े दूसरे टैंकर तक आग पहुंच गई। वह टैंकर भी धूं-धूंकर जलने लगा। घटना की सूचना फायर डिपार्टमेंट और पुलिस को दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

क्षेत्र में अफरा-तफरी रही

इंडियन ऑयल के टैंकरों में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर कर अपने घरों और दुकानों से बाहर आ गए। यार्ड में खड़े अन्य टैंकरों को मौके से हटाया गया।

सुरक्षा के लिहाज से पास में स्थित चौहान ढाबा के पास से लोगों को डिपो की ओर आने-जाने से रोक दिया गया। मौके पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अफसर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी जुटाई जा रही है।

और खबरें