Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ मोबाइल पर गर्लफ्रेंड का फोन आया तो कपल भिड़े..VIDEO:लखनऊ में मारपीट करते हुए थाने पहुंचे, पुलिस ने फटकारा; FIR दर्ज

By admin · June 19, 2025 · 1 min read

लखनऊ में बॉयफ्रेंड के मोबाइल पर दूसरी लड़की का फोन आने के बाद कपल ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। लड़ते-लड़ते दोनों गोमती नगर थाने पहुंच गए। युवती ने युवक पर लिव इन में रहकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती का आरोप है कि शाहनवाज का गोमती नगर के विवेक खंड में सैलून है, जहां युवती नौकरी करती थी। शहनवाज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। करीब 5 साल तक लिव इन में रहे। इस दौरान उसके 8 लाख रुपए और एक मोबाइल हड़प लिया।

गोमती नगर थाने के बाहर झगड़ते कपल।
गोमती नगर थाने के बाहर झगड़ते कपल।
युवक लड़की को खींच कर थाने की ओर ले जाती हुई।
युवक लड़की को खींच कर थाने की ओर ले जाती हुई।
गोमती नगर थाने के अंदर जाते कपल।
गोमती नगर थाने के अंदर जाते कपल।

बुधवार को तहरीर दी

इसको लेकर दोनों के बीच सोमवार को मारपीट भी हुई थी। हालांकि, उस दौरान युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी थी। बुधवार को युवती की तहरीर देकर आरोपी शहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मोबाइल को लेकर विवाद

इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जो मारपीट तक पहुंच गया था। युवती ने तहरीर देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें