Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

अखिलेश बोले- आजम खां अब अल्लाह भरोसे:जेल से बाहर आने के सिर्फ 3 रास्ते; पत्नी तंजीन ने कहा था- सपा से कोई उम्मीद नहीं ?

By admin · June 28, 2025 · 1 min read

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में पूर्व विधायक संतोष पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की। - Dainik Bhaskar
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में पूर्व विधायक संतोष पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की।

सीतापुर जेल में बंद आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा के आरोपों पर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सफाई दी। उन्होंने कहा, अब हम क्या कर सकते हैं। हमने आजम खान की हर संभव मदद करने कोशिश की। अब उनकी मदद अल्लाह, ईश्वर और अदालत ही कर सकती है। यही सच है।

अखिलेश ने आजम की मदद के तीन रास्ते भी गिनाए। पहला- जब सरकार बदलेगी, तभी उन्हें न्याय मिलेगा। आप सब मिलकर सरकार बदलें। दूसरा- अदालत है। उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिल सकता है। आखिरी रास्ता- भगवान-अल्लाह मतलब ऊपर वाला है।

दरअसल, गुरुवार को सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मिलने उनकी पत्नी तंजीन और बेटा अदीब पहुंचा था। तंजीन ने कहा, अब हमें सपा से कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है।

लखनऊ में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
लखनऊ में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अब अखिलेश की 4 बड़ी बातें

1- बीजेपी के पास हर क्षेत्र में स्लीपर सेल

अखिलेश यादव शुक्रवार की शाम लखनऊ के अहिमामऊ में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के आवास पर थे। उन्होंने कहा, बीजेपी के पास हर क्षेत्र में स्लीपर सेल है। वह पीछे के दरवाजे से कुछ भी कर सकती है।

बीजेपी की स्थापना के समय उसके संविधान में सोशलिस्ट और सेकुलर जैसे शब्द शामिल थे। BJP के स्थापना से जुड़े लोग इन शब्दों को अच्छी तरह जानते और समझते हैं। अगर आप मुंबई में हुए बीजेपी के पहले अधिवेशन के खर्च का पता लगाएंगे कि वो किसने उठाया था, तो ‘सेकुलर’ शब्द का सही अर्थ समझ में आ जाएगा।

2- सीएम से बेहतर जातीय संघर्ष को कोई नहीं समझ सकता

अखिलेश ने इटावा कथावाचक पिटाई मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा, जातीय संघर्ष के बारे में हमारे मुख्यमंत्री जी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। वे बीजेपी के सदस्य सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए हैं, विचारधारा से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा, "यहां पुलिस भाजपा का चुनाव चिह्न 'कमल' हाथ में लेकर काम कर रही है। कानून-व्यवस्था का राजनीतिकरण हो चुका है।”
अखिलेश यादव ने कहा, “यहां पुलिस भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ हाथ में लेकर काम कर रही है। कानून-व्यवस्था का राजनीतिकरण हो चुका है।

3- कोलकाता गैंगरेप पर ममता का बचाव किया

अखिलेश ने कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप पर ममता सरकार का बचाव किया है। लखनऊ में उन्होंने कहा, ममता बनर्जी और बंगाल के लोग भाजपा से सावधान रहें। अगर आप निष्पक्ष कार्रवाई भी करना चाहेंगी, तो भाजपा इस घटना से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

उन्होंने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा, यहां पुलिस भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ हाथ में लेकर काम कर रही है। कानून-व्यवस्था का राजनीतिकरण हो चुका है। अपराध और खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी सबसे आगे है। यहां आए दिन रेप की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार का ध्यान किसी और दिशा में है।

यहां की सरकार कानून-व्यवस्था को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर ध्यान दे रही है। महिलाओं की सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। भाजपा सिर्फ विरोधियों पर आरोप लगाने में व्यस्त है।

4- जानबूझकर स्कूल मर्ज किए गए

सपा अध्यक्ष ने कहा, सरकार ने जानबूझकर उन स्कूलों को मर्ज कर खत्म किया है, जहां सपा समर्थकों के वोट अधिक हैं। अगर आप वोटिंग डेटा देखेंगे तो साफ होगा कि जिन स्कूलों को मर्ज किया गया है, वहां विरोधी दलों को ज्यादा वोट मिलते थे। यह साजिश हमारे वोटरों को परेशान करने की है।

पूर्व विधायक संतोष के आवास के बाहर जनसेवक लिखे होर्डिंग लगाए गए।
पूर्व विधायक संतोष के आवास के बाहर जनसेवक लिखे होर्डिंग लगाए गए।

कोलकाता गैंगरेप की घटना पढ़िए…

3 आरोपियों को 10 जुलाई तक की पुलिस कस्टडी, गार्ड रूम में हुई थी वारदात

बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

कोलकाता में लॉ कॉलेज की स्टूडेंट से गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह हुई। घटना 25 जून की है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम ग्राउंड फ्लोर के एक गार्ड रूम में दिया गया है। आरोपियों का नाम मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) है। गिरफ्तार आरोपियों में दो कॉलेज के छात्र हैं और एक पूर्व छात्र है। भाजपा ने एक आरोपी मनोजीत मिश्रा के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का आरोप लगाया है।

और खबरें