
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ गायें सामान्य रूप से सड़क के किनारे घास चर रही थीं। बारिश के बाद इलाके में पानी भर गया। बिजली के पोल का तार कटा था। जलभराव होने से पोल में करंट उतर आया। 4 गाय करंट की चपेट में आ गईं। जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। कुछ ही देर में चारों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।



आरोप- अधिकारियों की लापरवाही से हादसा हुआ
घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने बिजली विभाग एवं नगर निगम के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। लोगों की मांग है कि इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल का तार कटा था। इससे करंट उतरने का खतरा था। इसकी पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

