div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में ऑफिस जा रहे बीएसएनएल कंपनी के एजीएम की बदमाशों ने पीछा करके पिटाई कर दी। एजीएम ने हनीमैन चौराहे पर पास मांगने के लिए हार्न बजाया था। इस चीज से नाराज दबंग उनका दो किलोमीटर तक पीछाकर गाड़ी रुकवाई। उन्हें कार से उतारकर जमकर पीटा। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
विराज खंड गोमतीनगर निवासी अभिषेक वर्मा बीएसएनएल में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से ऑफिस जा रहे थे। हनीमैन चौराहे से आगे बढ़े। इस दौरान उन्होंने हार्न बजाकर आगे चल रही सफेद क्रेटा कार UP 32 MJ 9393 से पास मांगा। इस बात से नाराज कार सवार उनका पीछा करने लगे।
ज्यूडिशियल ट्रेनिंग सेंटर (जेटीआराई) के बगल वाली सड़क पर उनकी कार ओवरटेक करके रुकवा ली। क्रेटा कार से तीन लोग उतरे। ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति निकलकर गाड़ी के शीशे पर हाथ रखकर गाली गलौज करने लगा। एजीएम को कॉलर पकड़कर बाहर उतार लिया। उसके बाद थप्पड़ मारे। बवाल होता देख वहां भीड़ जुट गई। इस पर कार सवार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।




