Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

कथावाचक से पैर पर नाक रगड़वाने वाली महिला पर FIR:DIG का आदेश- इटावा में उपद्रव करने वालों की संपत्ति कुर्क होगी रासुका भी लगेगा

By admin · June 29, 2025 · 1 min read

इटावा में कथावाचकों के साथ मारपीट और उपद्रव के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कथावाचक से पैर पर नाक रगड़वाने वाली महिला पर भी पुलिस ने FIR दर्ज की है। हालांकि, यह मामला सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी के बाद दर्ज किया गया।

इधर, उपद्रव करने वालों की संपत्ति कुर्क की जाएगी और आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। DIG हरीशचंद्र ने इस संबंध में जिला पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। उपद्रव के मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले 11 लोगों को भी अरेस्ट किया गया है।

कथावाचक की चोटी काट दी थी। उनका सिर भी मुंडवा दिया था।
कथावाचक की चोटी काट दी थी। उनका सिर भी मुंडवा दिया था।

रेनू तिवारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

घटना के दिन रेनू तिवारी के घर पर ही कथा का आयोजन था, जिसमें यादव समाज के दोनों कथावाचक पहुंचे थे। शनिवार को सपा के एक डेलीगेशन ने SSP से मुलाकात की। रेनू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

आरोप लगाया- रेनू तिवारी लगातार भड़काऊ टिप्पणियों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रही, जिससे समाज में जातीय तनाव फैलने की आशंका बढ़ गई। सपा डेलीगेशन की शिकायत के बाद रविवार को रेनू के खिलाफ बकेवर थाने में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 196, 299, 352 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज हुआ।

रेनू तिवारी ने सफाई में कहा-

मैंने इस तरह की कोई भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। एआई जनरेटेड वीडियो वायरल किया गया है। यह वीडियो मेरा नहीं है।

यह फोटो 22 जून का है। जब आरोपियों ने महिला यजमान के पैरों पर कथावाचक से नाक रगड़वाई।
यह फोटो 22 जून का है। जब आरोपियों ने महिला यजमान के पैरों पर कथावाचक से नाक रगड़वाई।

22 जून: कथावाचक को पीटा, नाक रगड़वाई

इटावा के दादरपुर गांव में 22 जून को जय प्रकाश तिवारी के घर भागवत कथा हो रही थी। उसी दिन गांव के ब्राह्मणों ने यादव कथावाचक और उनके साथियों से मारपीट की थी। कानपुर के कथावाचक मुकुट मणि सिंह के मुताबिक, ब्राह्मणों ने पहले उनकी जाति पूछी। जब उन्होंने बताया कि वे यादव बिरादरी से हैं, तो उन पर दलित होने का आरोप लगाते हुए धमकाया।

कहा- ब्राह्मणों के गांव में भागवत पाठ करने की हिम्मत कैसे की। इसके बाद उनकी चोटी काट दी और सिर मुंडवा दिया। महिला रेनू तिवारी के पैर पर नाक रगड़वाई गई। उनके साथियों के साथ भी मारपीट की। उनका भी सिर मुंडवा दिया और हारमोनियम तोड़ दिया था।

पुलिस ने बुधवार देर शाम जय प्रकाश तिवारी की शिकायत पर कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के खिलाफ FIR दर्ज की। कथावाचक पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा था। साथ ही पहचान छिपाने, गलत आधार कार्ड, धार्मिक भावना आहत करने, धोखाधड़ी आदि का भी आरोप है। इसको लेकर ब्राह्मण संगठन के लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

अखिलेश ने लखनऊ बुलाकर कथावाचक को सम्मानित किया था।
अखिलेश ने लखनऊ बुलाकर कथावाचक को सम्मानित किया था।

24 जून: अखिलेश ने कथावाचक को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 24 जून को कथावाचक और उनके साथियों को लखनऊ बुलाया। उन्हें ढोलक और हारमोनियम गिफ्ट की, कथा भी कहलवाई। 51-51 हजार रुपए देने का ऐलान किया था। 21-21 हजार रुपए लिफाफे में मौके पर दिए थे।

अखिलेश ने कहा था- प्रभुत्ववादी सीमाएं लांघ गए हैं। ये वर्चस्ववादी लोग सिर तक मुड़वा दे रहे हैं, रातभर पीटते हैं, ढोलक छीन लेते हैं और पैसों की मांग करते हैं। आखिर ये वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोग ताकत कहां से पा रहे हैं? यह सरकार हार्टलेस है, हर असंवैधानिक काम का समर्थन करती है।

सीओ भरथना अतुल प्रधान ने पिस्टल लहराकर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया था।
सीओ भरथना अतुल प्रधान ने पिस्टल लहराकर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया था।

26 जून : 2 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया, जमकर हंगामा

इंडियन रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव ने कथावाचक की पिटाई मामले पर विरोध जताया था। उन्होंने 26 जून को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इटावा आने का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में कई जिलों से यादव समाज के लोग 2 हजार लोग इटावा पहुंचे।

इटावा के दादरपुर गांव में प्रदर्शनकारी आने-जाने वालों से उनकी जाति पूछकर ही आगे बढ़ने दे रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की गाड़ी सीज कर दी। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया।

प्रदर्शनकारियों ने आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ता देख CO और इंस्पेक्टर ने पिस्टल निकालकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। दावा है कि पुलिस की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। इसके बाद एसपी ग्रामीण समेत 12 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया था। गाड़ी का सामने का शीशा टूट गया था।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया था। गाड़ी का सामने का शीशा टूट गया था।

19 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से भी गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने गगन यादव सहित 20 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से 19 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक विद्यालय का प्रधानाचार्य और कुछ शिक्षक भी शामिल हैं। लालाराम विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। इन सभी पर कुल 13 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 19 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने 19 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

और खबरें