div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के चिनहट इलाके में 20 साल की युवती ने मुस्लिम युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उनसे दोस्ती कर ली। शुरू में वह हिंदू और इस्लाम दोनों धर्म मानने की बात करता था। उन्हें भरोसा दिलाने के लिए हनुमान और शिव चालीसा पढ़ता था।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कुछ दिन बाद उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा। विरोध किया तो पैसों का लालच दिया। कहा कि सऊदी अरब और बांग्लादेश में रिश्तेदार रहते हैं। इस्लाम कबूल कर लो। सऊदी अरब या बांग्लादेश चले जाएंगे, वहां सबकुछ ठीक हो जाएगा। वो नहीं मानी तो उसने उनके एडिटेड फोटो वायरल करने और घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।
डर की वजह से बार-बार सुसाइड करने का ख्याल आने लगा। बाद में हिम्मत जुटाकर अपनी बड़ी मां को आपबीती बताई। बड़ी मां ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद आरोपी के खिलाफ चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया
मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली युवती लखनऊ में चिनहट इलाके में परिवार के साथ रहती है। युवती का आरोप है कि गांव के राशिद ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया।
पहले जीता भरोसा फिर अश्लील मैसेज भेजने लगा
युवती का आरोप है कि राशिद ने पहले भरोसा जीता। इसके लिए उसने हिंदू और इस्लाम दोनों धर्म को बराबर होने की बात की। उन्हें अकसर हनुमान और शिव चालीसा सुनाया। बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाया। वो इसके लिए तैयार नहीं हुई तो अश्लील मैसेज भेजने लगा। वो फिर भी धर्मांतरण के लिए नहीं तैयार हुई तो उसके फोटो को एडिट करके अश्लील बनाया। उसे वायरल करने की धमकी दी। इससे वो काफी डर गई।
कई बार आत्महत्या का ख्याल आया
युवती का आरोप है कि राशिद ने धमकी दी थी कि यदि किसी को इस बारे में कुछ बताया तो उसके घरवालों को जान से मार देगा। इससे वो बहुत डर गई। इस वजह से किसी से कुछ नहीं बताया। इस पर राशिद की हरकतें और बढ़ गईं। इससे वो और डर गई और सुसाइड करने का ख्याल आने लगा, फिर हिम्मत जुटाकर बड़ी मां को पूरी बात बताई और मुकदमा दर्ज कराया।
धर्मांतरण गैंग से तार जुड़ने की आशंका
युवती के मुताबिक, राशिद के परिवार और रिश्तेदारों का बांग्लादेश और सऊदी अरब में रहने वालों से संबंध हैं। वो धर्म बदलने के लिए पैसों का लालच भी देता था। इससे लग रहा है कि उसके तार धर्मांतरण के अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हों। यह सोचकर युवती और ज्यादा डरने लगी थी।
पीछा करते हुए लखनऊ तक पहुंचा आरोपी
युवती का कहना है कि आरोपी उसके लखनऊ के घर तक पहुंच गया था। रास्ते में रोककर उसका वीडियो बनाता था। 1 जुलाई को फिर से घर पहुंचा और फूल का बुके फेंककर चला गया। राशिद की हरकत से तंग परिवार ने शनिवार को उसको कॉल करके मिलने के लिए बुलाया।
हुसड़िया चौराहे पर तीन से चार लोग काली स्कार्पियो से पहुंचे। आरोपी युवक धमकी देने लगे कि अगर शादी नहीं करोगे तो लड़की पर तेजाब डाल देंगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। युवती के घरवालों ने मामले की चिनहट थाने में शिकायत दी।




