div class=”a88a1c42″
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 24 वर्षीय युवक ने 35 वर्षीय महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पीड़िता के पति पुरोहित का काम करते हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर जाते रहते हैं। घर में दो मासूम बच्चे भी रहते हैं। आरोपी सुनार का काम करता है और परिचित होने के कारण पहले से ही उनके घर आता-जाता था।
महिला के पति को जानकारी दी
पड़ोसियों ने सीसीटीवी कैमरे में आरोपी को रोजाना महिला के घर आते-जाते देखा। उन्होंने इसकी जानकारी महिला के पति को दी। रविवार को जब पति काम पर गए थे, तब भी आरोपी घर पहुंच गया। पड़ोसियों की सूचना पर पति वापस आए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पीड़िता ने मंगलवार को बंथरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




