div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के गोमतीनगर की रहने वाली युवती ने जे क्लब के कर्मचारी विशाल यादव पर शराब के नशे में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि विशाल ने उससे दोस्ती की। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाया और जबरदस्ती शराब पिलाकर निजी तस्वीरें और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
युवती ने बताया कि अप्रैल में उसकी दोस्ती जे क्लब में विशाल यादव से हुई थी। बातचीत बढ़ी तो विशाल ने भरोसे में लेकर क्लब बुलाया और शराब पिलाई। ज्यादा नशा होने पर आरोपी उसे डीएलएफ माय पैड अपार्टमेंट ले गया और वहां उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना ली।
जान से मारने की धमकी दी
होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो विशाल ने धमकी दी। इसके बाद विशाल यादव की शादी हो गई तो पीड़िता ने दूरी बनानी शुरू की, तो आरोपी ने उसकी रूममेट से नजदीकियां बढ़ा लीं।
इंस्टाग्राम पर बना दी फर्जी आईडी
पीड़िता का आरोप है कि विशाल और उसकी रूममेट दोनों ने मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो घरवालों और रिश्तेदारों को भेज दिया। सबसे बोलने लगा कि उसका गैंगरेप हो चुका है।
हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत की
आरोपी की हरकत से घबराई युवती ने किसी से शिकायत नहीं की। इसके बाद हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




